कक्षा 8 विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं हिन्दी में class 8 ncert science solution in Hindi

 कक्षा 8 विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं हिन्दी में class 8 ncert science solution in Hindi

NCERT Class 8th Science Chapter 12- Some Natural Phenomena पोस्ट उन सभी विद्यार्थियों के लिये है जो हर साल आठवीं की परीक्षा देते है लेकिन विभिन्न कारणों के चलते अच्छे अंक प्राप्त नहीं हो पाते जिस कारण उनको एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है इसको ध्यान में रखते हुये वो सभी छात्र जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है उनके लिए www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के द्वारा यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं हिन्दी में  के लिए सलूशन दिया गया है| जो NCERT Solutions For class 8th Chapter 12- Some Natural Phenomena बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में दिया है जिसका प्रमुख उद्देश्य  छात्रों को पढ़ने में कोई दिक्कत न आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।अगर आप निम्न प्रश्नो जैसे -कक्षा 8 विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं हिन्दी में,ncert class 8 science solutions,ncert science class 8,ncert class 8 science book pdf, class 8 science ncert, ncert solutions for class 8 hindi के बारे में विस्त्रत जानकारी चाहते है तो google में search करे- www.way2pathshala.in

कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 15

पाठ नाम(Chapter name):- कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं (Some Natural Phenomena)



Q1 निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?
  1. प्लास्टिक का पैमाना
  2. तांबे की छड़
  3. फूला हुआ गुब्बारा 
  4. ऊनी वस्त्र
Answer
4.ऊनी वस्त्र 

Q2 जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़-
  1. तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं। 
  2. धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है 
  3. तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अज्जित कर लेते हैं। 
  4. ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है 
Answer
2.धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है |

Q3 निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने (T) तथा गलत के सामने (F) लिखिए-
  1. सजातीय आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। 
  2. आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है
  3. तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता 
  4. भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है।
Answer
  1. (F)
  2. (T)
  3. (F)
  4. (F)
Q4 सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती व्याख्या कीजिए।
Answer सर्दियों में स्वेटर उतारते समय हमारी त्वचा से रगड़ के कारण बाल खड़े हो जाते हैं। स्तिथि आवेशों के एकत्रित होने के कारण चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है और साथ ही साथ चिंगारी भी दिखाई देती है। यह तड़ित के समकक्ष घटना मानी जा सकती है।

Q5 जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती हैं, व्याख्या कीजिए।
Answer  जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते है तो वह अपना आवेश खो देती है और हमारे शरीर में स्थानान्तरित करती है जोकि पैरों से होता हुआ पृथ्वी में चला जाता है।इससे भूसम्पर्कण भी कहते हैं।

Q6 उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकम्पों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकम्प की माप 3 है। क्या इसे भूकम्पलेखी (सीसमोग्राफ़)से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी।
Answer रिक्टर पैमाने पर भूकंपों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। हाँ! इसे भूकंपलेखी (सीसमोग्राफ) से रिकॉर्ड किया जा सकता है। नहीं, इससे अधिक हानि नहीं होगी।

Q7 तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।
Answer
  1. यदि वाहन में हो तो वाहन की खिड़की, दरवाजे बंद कर लें।
  2. यदि खुले क्षेत्र में हो तो जमीन पर सिमटकर नीचे बैठे।
  3. विद्युत तारों तथा धातु की चीजों को न छुएँ । 
  4. स्नान न करें।

Q8 आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए। 
Answer आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है क्योंकि सजातीय आवेश सदैव परस्पर प्रतिकर्षित होते हैं। विजातीय आवेश सदैव आकर्षित होते हैं इसलिए अनावेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित होता है।

Q9 चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है।
Answer
  1. एक खाली बोतल को बड़े से गत्ते से ढके।
  2. गत्ते के बीच में छेद करें।
  3. चित्रानुसार पेपर-क्लिप खोलें। 
  4. इसके बाद (4x1) cm साइज की दो पट्टियों को पेपर-क्लिप पर चित्रानुसार लटकाएँ। 
  5. इसे गत्ते के अंदर लम्बवत् डालें।
  6. आवेशित रिफिल को पेपर-विलप के सिरे से स्पर्श करें।
सजातीय आवेश वाली पट्टियाँ परस्पर प्रतिकर्षित करती हैं जिस कारण दूर होती हैं फलस्वरूप फैल जाती हैं। इस युक्ति को विद्युतदर्शी कहते हैं।

Q10 भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकम्पों के झटके अधिक संभावित हैं। 
Answer
  1. कश्मीर
  2. कच्छ का रन (गुजरात)
  3. राजस्थान

Q11 मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकम्प के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियाँ बरतेंगे?
Answer यदि वाहन में होंगे तो बाहर नहीं निकलेंगे और धीरे धीरे सुरक्षित स्थान पर पहुंचेंगे।
यदि हम घर से बाहर है और भूकंप के झटके लगते हैं तो हम निम्न सावधानियाँ बरतेंगे
भवनों, वृक्षों तथा ऊपर जाती विद्युत लाइनों से दूर रहेंगे और खुले स्थानों को ढूँढ धरती पर लेट जाएँगे।

Q12 मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तडित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे? व्याख्या कीजिए।
Answer यदि मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि तड़ित झंझा की संभावना है तो उस दिन हम छतरी लेकर बाहर नहीं जाएँगे।तड़ित झंझा विद्युत वित्सर्जन का ही प्रकार है और हम जानते हैं धातु विद्युत की संचालक होती है। छाते की डंडी भी धातु की बनी होती है अतः तड़ित उसकी डंडी पर आघात कर सकती है।

उम्मीद करता हूँ की www.waypathshala.in की पोस्ट कक्षा 8 विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं हिन्दी में class 8 ncert science solution in Hindi आप को पसन्द आयी होगी। 

सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 8 


पाठ

पाठ का नाम

Class 8 Science Chapter 1

फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

Class 8 Science Chapter 2

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

Class 8 Science Chapter 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 

Class 8 Science Chapter 4

पदार्थ : धातु और अधातु 

Class 8 Science Chapter 5

कोयला और पेट्रोलियम

Class 8 Science Chapter 6

दहन और ज्वाला 

Class 8 Science Chapter 7

पौधों एवं जन्तु का संरक्षण

Class 8 Science Chapter 8

कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य

Class 8 Science Chapter 9

जन्तुओं में जनन 

Class 8 Science Chapter 10

किशोरावस्था की ओर

Class 8 Science Chapter 11

बल तथा दाब

Class 8 Science Chapter 12

घर्षण 

Class 8 Science Chapter 13

ध्वनि

Class 8 Science Chapter 14

विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

Class 8 Science Chapter 15

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Class 8 Science Chapter 16

प्रकाश

Class 8 Science Chapter 17

तारे और सौर परिवार

Class 8 Science Chapter 18

वायु तथा जल का प्रदूषण

Post a Comment

0 Comments