कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 5 कोयला और पेट्रोलियम इन हिंदी सवाल जवाब NCERT

 


कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 5 कोयला और पेट्रोलियम इन हिंदी सवाल जवाब NCERT

 कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ (Chapter):- 5

पाठ नाम (Chapter name): कोयला और पेट्रोलियम (Coal And Petroleum)


निम्न प्रश्नो के उत्तर दीजिए 

1. सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ है ?

उत्तर-सीएनजी और एलपीजी का ईधन के रूप में उपयोग करने के लाभ निम्न है -

  1. इन्हे पाइपों के द्वारा आसानी से लाया अथवा ले जाया जा सकता है। 
  2. ये जलाने पर भारी मात्रा में उष्म ऊर्जा प्रदान करते है। 
  3. ये स्वच्छ ईंधन है और इन्हे जलाने पर धुआँ नहीं निकलता। 
  4. इन्हे सीधा जलाया जा सकता है।  

2. पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है ?

उत्तर-बिटुमेन पेट्रोलियम का एक ऐसा उत्पाद है जिसका उपयोग सड़क के निर्माण में किया जाता है।  यह पेट्रोलियम के विभिन्न संघटको में से एक है जो पेट्रोलियम परिष्करण की विधि द्वारा पेट्रोलियम से अलग किया जाता है।  

3. वर्णन कीजिये मृत वनस्पती से कोयला किस प्रकार बनता है ? यह प्रक्रम क्या कहलाता है ?

उत्तर-हजारो साल पहले आँधी, तूफान ,बाढ़ और भूकम्प के कारण घने जंगल जमीन में दब गये।  सलों तक उनपर मिट्टी जमा होती गयी तथा वे जमीन में और गहराई में दफ़न होते गये।  इतनी ज्यादा गहराई में दबने से उनपर बहुत ज्यादा दबाव और तापमान का असर हुआ और वे धीरे-धीरे कोयले में बदल गये।  इस प्रक्रम को कार्बनीकरण कहते है। 

 


4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये 

(क) --------- तथा -------- जीवाश्म ईधन है। 

(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटको को पृथक करने का प्रक्रम ------कहलाता है। 

(ग) वाहनों के लिये सबसे कम प्रदूषण ईधन -------- है। 

उत्तर-क-कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस , ख-परिष्करण  ,-सी एन जी 

5. निम्न लिखित कथनों के सामने सत्य और असत्य लिखिये-

  1. जीवाश्म ईधन प्रयोगशाला में बनाये जा सकते है। 
  2. पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईधन है। 
  3. कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। 
  4. कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है। 
  5. मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईधन नहीं है 

उत्तर-1-असत्य , 2-असत्य, 3- सत्य, 4-सत्य, 5- असत्य 


कक्षा 8 विज्ञान 

अध्याय-5: कोयला और पेट्रोलियम (Download here)

👇👇👇👇👇👇



6. समझाइये जीवाश्म ईधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों है ?

उत्तर- जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन है।  क्योंकि मृत जीवों को ईंधन में परिवर्तित होने में लाखों वर्ष का समय लग जाता है और उपलब्ध भंडार सिर्फ सालों तक के लिये ही प्रयाप्त है।  इसलिए हमें इनका न्यायोचित प्रयोग करना चाहिये। 

7- कोक के अभिलक्षणो और उपयोगों का वर्णन कीजिये। 

उत्तर-यह कढोर और काला पदार्थ है।  या कार्बन का शुद्ध रूप है।  कोक का उपयोग औद्योगिक निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है। 

8- पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए। 

 उत्तर- पेट्रोलियम का निर्माण समुन्द्र में रहने वाले जीवों से हुआ है। जब ये जीव मृत हुये, इनके शरीर समुन्द्र के पेंदे में जाकर जम गये और फिर रेत तथा मिट्टी के तहों द्वारा धक् गए। 

9-निम्नलिखित सरणी में 1991 से 1997 तक भारत में विद्युत की कुल कमी को दिखाया गया है।  इन आंकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिये।  वर्ष में कमी- प्रतिशत को Y- अक्ष पर तथा वर्ष को X- अक्ष पर आलेखित करिए। 

 क्र. स. 

वर्ष  

 कमी (%)

      1 

                                 2004

 7.8

 2

 2005

 8.6

 3

 2006

 9.0

 4

 2007

 9.5

 5

 2008

 9.9

 6

 2009

 11.2

 7

 2010

 10.0


उत्तर-



सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 8 


पाठ

पाठ का नाम

Class 8 Science Chapter 1

फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

Class 8 Science Chapter 2

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

Class 8 Science Chapter 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 

Class 8 Science Chapter 4

पदार्थ : धातु और अधातु 

Class 8 Science Chapter 5

कोयला और पेट्रोलियम

Class 8 Science Chapter 6

दहन और ज्वाला 

Class 8 Science Chapter 7

पौधों एवं जन्तु का संरक्षण

Class 8 Science Chapter 8

कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य

Class 8 Science Chapter 9

जन्तुओं में जनन 

Class 8 Science Chapter 10

किशोरावस्था की ओर

Class 8 Science Chapter 11

बल तथा दाब

Class 8 Science Chapter 12

घर्षण 

Class 8 Science Chapter 13

ध्वनि

Class 8 Science Chapter 14

विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

Class 8 Science Chapter 15

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Class 8 Science Chapter 16

प्रकाश

Class 8 Science Chapter 17

तारे और सौर परिवार

Class 8 Science Chapter 18

वायु तथा जल का प्रदूषण

Post a Comment

0 Comments