कक्षा 8 विज्ञान पाठ 18 वायु तथा जल का प्रदुषण class 8 ncert science solution in Hindi

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 18 वायु तथा जल का प्रदुषण  class 8 ncert science solution in Hindi

NCERT Class 8th Science Chapter 18 - Pollution of air and water पोस्ट उन सभी छात्रों के लिये है जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है के लिए www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के संयुक्त प्रयास से एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 18  वायु तथा जल का प्रदुषण (Pollution of air and water)  हिन्दी में सलूशन दिया गया है| जो NCERT Solutions For class 8th Chapter 18 - Pollution of air and water बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में दिया है जिसका प्रमुख उद्देश्य  छात्रों को पढ़ने में कोई दिक्कत न आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।अगर आप निम्न प्रश्नो जैसे -कक्षा 8 विज्ञान पाठ 18वायु तथा जल का प्रदुषण हिन्दी में,ncert class 8 science solutions,ncert science class 8,ncert class 8 science book pdf, class 8 science ncert, ncert solutions for class 8 hindi के बारे में विस्त्रत जानकारी चाहते है तो google में search करे- www.way2pathshala.in


कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 18

पाठ नाम(Chapter name):-  वायु तथा जल का प्रदुषण(Pollution of Air and Water)


कक्षा 8 विज्ञान पाठ 18 के प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 किन विभिन्न विधियों द्वारा जल का प्रदूषण होता है ?

उत्तर- जल के प्रदूषण होने की विभिन्न विधियाँ हैं

  1. मल अपशिष्ट से 
  2. कपड़े धोने,नहाने और घर के अन्य कार्यों से
  3. सीवेज़ (Sewage) से
  4. उद्योगों  निकलने वाले अपशिष्टों से 
  5. कूड़ा-करकट और मृत शरीरों को पानी स्रोतों में फेंकने से
  6. कृषि रसायनो से 

प्रश्न 2 व्यक्तिगत स्तर पर आप वायु प्रदूषण को कम करने में कैसे सहायता कर सकते हैं ?

उत्तर- व्यक्तिगत स्तर पर वायु प्रदूषण कम करने के उपाय

  1. वाहनों के उपयोग को कम करना होगा 
  2. कुंडों को न जलाना 
  3. स्वच्छ ईधन जैसे- एलपीजी और सीएनजी का उपयोग करना  
  4. घरों के आस-पास पेड़-पौधे लगाना
  5. जन परिवहन का उपयोग करना

प्रश्न 3 स्वच्छ,पारदर्शी जल सदैव पीने योग्य होता है टिप्पणी कीजिए।

उत्तर - नहीं साफ और पारदर्शी जल हमेशा पीने योग्य नहीं होता है। स्वच्छ, पारदर्शी जल देखने में तो साफ़ दिखाई दे सकता है परंतु इसमें कई घुली हुई अशुद्धियाँ और सूक्ष्मजीव हो सकते हैं। जिनके कारण विभिन्न रोग हो सकते है.  से बचने के लिये यह सलाह दी जाती है की जल पीने से पहले उसे उबाल लेना चाहिये।

प्रश्न 4 आप अपने शहर की नगरपालिका के सदस्य हैं। ऐसे उपायों की सूची बनाइए जिससे नगर के सभी निवासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उत्तर-शुद्ध जल पाने के उपायों की सूची-

  1. पानी के पाइप के आस पास का छेत्र साफ होना चाहिये 
  2. जल के मुख्य स्रोत को स्वच्छ रखना चाहिये 


प्रश्न 5 शुद्ध वायु और प्रदूषित वायु में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में अंतर

शुद्ध वायु (Pure Air)

प्रदूषित वायु (Polluted Air)

वायु साफ़ और पारदर्शी है

वायु गंदी और पारभासी है

धुआँ और धूलकण दिखाई नहीं देते

धुआँ और धूलकणों की मात्रा अत्यधिक होती है

कोई गंध नहीं होती

दुर्गंध हो सकती है

सूक्ष्मजीव अनुपस्थित होते हैं

सूक्ष्मजीव उपस्थित होते हैं

 प्रश्न 6 उन अवस्थाओं की व्याख्या कीजिए जिनसे अम्ल वर्षा होती है ? अम्ल वर्षा हमें कैसे प्रभावित करती हैं।

उत्तर- अम्ल वर्षा (Acid Rain)-कोयला और डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों के अपूर्ण जलने से निकली गैसें जैसे-नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड(NO), सल्फर डाई ऑक्साइड (SO) और कार्बन मोनोऑक्साइड  आदि जब जल में घुलती है तो सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड बनाती हैं। यह अम्ल वर्षा के रूप में गिरते हैं जिन्हें अम्ल वर्षा कहते हैं।

अम्ल वर्षा से होने वाले प्रभाव-अम्ल वर्षा से इमारतों और संरचनाओं के नुकसान के साथ फसल,स्टील, रेल पटरियों और विद्युत् उपकरणों को हानि होती है। 

प्रश्न 7 निम्नलिखित में से कौन सी पौधा -घर गैस नहीं है ?

  1. कार्बन डाइऑक्साइड
  2. सल्फर डाइऑक्साइड
  3. मेथैन
  4. नाइट्रोजन

उत्तर- 4.नाइट्रोजन 

प्रश्न 8 पौधा-घर प्रभाव का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर- पौधा-घर प्रभाव (Green House Effect)-जब सूर्य की किरणे पृथ्वी की सतह पर पहुँचती है  कुछ वापस परावर्तित हो जाती है और बाकी पौधा घर (ग्रीन हॉउस) द्वारा अवशोषित हो जाती है। जिसमे जलवाष्प, कार्बोनडाई ऑक्साइड, मीथेन और ओज़ोन गैस सामिल है। 

वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की थोड़ी मात्रा उपलब्ध है जो प्रकाश संश्लेषण क्रिया में सहायक है। यह समुद्री जल में घुल कर कार्बोनेट बनाती है। यह पौधा-घर प्रभाव भी उत्पन्न करती है। पृथ्वी के वातावरण का गर्म होना, इसी के प्रभाव का कारण है।

प्रश्न 9 आपके द्वारा कक्षा में विश्व ऊष्णन के बारे में दिया जाने वाला संक्षिप्त भाषण लिखिए।

उत्तर- विश्व ऊष्णन- विश्व ऊष्णन हमारे देश के साथ पूरे विश्व की समस्या है और यह समस्या धरती के वातावरण पर लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस समस्या से मनुष्य के साथ-साथ धरती पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी प्रभावित है। 

विश्व ऊष्णन की समस्या का जिम्मेदार मनुष्य स्वम है। गैसों की मात्रा वातावरण में धीरे-धीरे बढ़ रही है। यदि इसको समय पर नियंत्रित न किया गया तो वातावरण में वृद्धि चारों तरफ समस्याएँ उत्पन्न कर देगी जैसे-हिमपात पिघल जाएँगे, निम्न क्षेत्र डूब जाएँगे, वर्षा पर प्रभाव पड़ेगा।

प्रश्न 10 ताजमहल की सुंदरता पर संकट का वर्णन कीजिए।

उत्तर-ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यह संगमरमर से बनी सफ़ेद इमारत है।ताजमहल का क्षेत्र सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों से घिरा हुआ है ये गैसें वर्षा के जल में घुलकर अम्ल वर्षा बनाती हैं। यह अम्ल वर्षा, इमारत पर गिरती है, उसे घोलती और पीला करती है। यदि अम्ल वर्षा को न रोका गया तो एक दिन इमारत गिर जाएगी या इसके पत्थर नष्ट हो जाएंगे।

प्रश्न 11 जल में पोषकों के स्तर में वृद्धि किस प्रकार जल जीवों की उत्तरजीविता को प्रभावित करती है ?

उत्तर- पोषकों (नाइट्रेट, फास्फेट) के स्तर की वृद्धि से जल में शैवाल (Algae) की वृधि होती है। इस शैवाल के नष्ट होने पर अपघटित करने के लिए आक्सीजन की उपस्थिति आवश्यक है। इस कारण जल में आक्सीजन स्तर कम हो जाता है, जिससे जलीय जीवों की उत्तरजीविता प्रभावित होती है।

उम्मीद करता हूँ की www.waypathshala.in की पोस्ट कक्षा 8 विज्ञान पाठ 18 वायु तथा जल का प्रदुषण  class 8 ncert science solution in Hindi आप को पसन्द आयी होगी। 

सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 8 


पाठ

पाठ का नाम

Class 8 Science Chapter 1

फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

Class 8 Science Chapter 2

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

Class 8 Science Chapter 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 

Class 8 Science Chapter 4

पदार्थ : धातु और अधातु 

Class 8 Science Chapter 5

कोयला और पेट्रोलियम

Class 8 Science Chapter 6

दहन और ज्वाला 

Class 8 Science Chapter 7

पौधों एवं जन्तु का संरक्षण

Class 8 Science Chapter 8

कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य

Class 8 Science Chapter 9

जन्तुओं में जनन 

Class 8 Science Chapter 10

किशोरावस्था की ओर

Class 8 Science Chapter 11

बल तथा दाब

Class 8 Science Chapter 12

घर्षण 

Class 8 Science Chapter 13

ध्वनि

Class 8 Science Chapter 14

विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

Class 8 Science Chapter 15

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Class 8 Science Chapter 16

प्रकाश

Class 8 Science Chapter 17

तारे और सौर परिवार

Class 8 Science Chapter 18

वायु तथा जल का प्रदूषण


Post a Comment

0 Comments