कक्षा 8 पाठ 8 कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य प्रश्न उत्तर इन हिंदी download pdf pathshala

 

कक्षा 8 पाठ 8 कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य प्रश्न उत्तर इन हिंदी download pdf pathshala

नसीईआरटी विज्ञान पुस्तक कक्षा 8 अध्याय 8 अर्थात इस पोस्ट के माध्यम से कक्षा 8 विज्ञान पाठ 8  में कोशका-संरचना एवं प्रकार्य के अन्तर्गत कोशिका संरचना एवं प्रकार्य Class 8 तथा कोशिका का चित्र और कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं  इसके साथ ही कोशिका का चित्र के विषय में www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com , के संयुक्त प्रयास से एनसीईआरटी विज्ञान पुस्तक कक्षा 8 अध्याय 8 , कक्षा 8 पाठ 8 कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य प्रश्न उत्तर इन हिंदी download pdf pathshala को आप के समछ प्रस्तुत किया जा रहा है। 


अगर आप को हमारी पोस्ट पसन्द आये अवश्य इसे शेयर करे इसके साथ अगर आप किसी अन्य विषय पर कोई जानकारी चाहते है इस स्थिति में हमें कमेन्ट बॉक्स में अवश्यय बताये। हमारी टीम के द्वारा जल्द से जल्द आप को उत्तर दिया जायेगा। 

इस पोस्ट के माध्यम से कक्षा (Class) :-8 विषय(Subject):- विज्ञान (Science),पाठ (Chapter):- 8,पाठ नाम(Chapter name):- कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य के साथ- साथ नीचे लिखे गये बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला जायेगा। कक्षा 8 पाठ 8 कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य,कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 9 सवाल जवाब,कोशिका झिल्ली की संरचना एवं कार्य,कोशिका का चित्र,एनसीईआरटी विज्ञान पुस्तक कक्षा 8 अध्याय 8,कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं,कोशिका संरचना एवं प्रकार्य Class 8,कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं,कक्षा 8 विज्ञान पाठ 8,यूकैरियोट्स और प्रोकैरियोट्स में अंतर,कोशिकांग व उनके कार्य,कोशिका किसे कहते हैं,झिल्ली युक्त कोशिकांग किन कोशिकाओं में पाए जाते हैं,एनसीईआरटी विज्ञान पुस्तक कक्षा 8 अध्याय 8,विज्ञान कक्षा 8 गाइड

कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ (Chapter):- 8 

पाठ नाम(Chapter name):- कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य 



एनसीआरटी विज्ञान पुस्तक कक्षा 8 अध्याय 8 

प्रश्न 1- निम्न कथन सत्य  है अथवा असत्य

उत्तर1-

  1. एककोशिक जीव ने एक ही कोशिका होती है। (सत्य)
  2. पेशी कोशिका शाखान्वित होती है। (असत्य)
  3. किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (असत्य)
  4. अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (सत्य)

प्रश्न 2-मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या किया जाता है?

उत्तर 2- तंत्रिका कोशिका संदेशों को प्राप्त करती है और स्थानांतरित करती है, जिससे शरीर के विभिन्न भागों के काम को नियंत्रित करने और समन्वय करने में मदद मिलती है।

प्रश्न 3: निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए-

  1. कोशिका द्रव्य
  2. कोशिका का केंद्रक

उत्तर 3-

  1. कोशिका द्रव्य-केंद्रक और कोशिका झिल्ली के बीच जैली जैसा पदार्थ कोशिका द्रव्य कहलाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग जैसे: राइबोसोम, माइटोकोंड्रिया, गाल्जीकाय आदि कोशिका द्रव्य मे ही पाए जाते हैं। यह कोशिका अंगों के बीच पदार्थों के विनिमय और भंडारण में मदद करता है। अधिकांश उपापचयी गतिविधियाँ कोशिका द्रव्य के अंदर होती हैं।
  1. कोशिका का केंद्रक- यह गोलाकार होता है तथा कोशिका के मध्य भाग में स्थित होता है। यह जीवित कोशिका का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसे सूक्ष्मदर्शी की मदद से आसानी से चिह्नित और देखा जा सकता है। केंद्रक कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है जिसे केंद्रक झिल्ली अथवा केन्द्रावरण कहते है। यह झिल्ली भी सरंध्र होती है तथा कोशिका द्रव्य और केंद्रक के बीच पदार्थो के आवागमन को नियंत्रित करती है। केंद्रक में एक छोटी सघन संरचना होती है जिसे केन्द्रिका अथवा न्यूक्लिओलस कहा जाता है। इसके अतिरिक्त केंद्रक में धागे के समान संरचनाएँ भी होती है जो क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहलाते है। यह जीन के धारक है तथा आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते है।

प्रश्न4-कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते है।

उत्तर4-कोशिकांग-एक सेल के अंदर जिलेटिनस द्रव में विभिन्न अंग जैसे माइटोकोंड्रिया,गाल्जीकाय, राइबोसोम आदि होते है। 

प्रश्न 5- पादप कोशिका एवं जन्तु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।

उत्तर5- 

S.No.

 भाग 

 पादप कोशिका 

जन्तु कोशिका  

1

 कोशिका भित्ति 

 मौजूद 

 अनुपस्थित 

2

 केंद्रपिंड 

 अनुपस्थित 

 मौजूद 

3

 प्लैस्टिड 

 मौजूद 

 अनुपस्थित 

4

 रिक्तिका 

 बड़ी रिक्तिका 

 छोटी रिक्तिका अथवा अनुपस्थित 



प्रश्न6- यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।

उत्तर6-

  1. यूकैरियोट्स- ऐसी कोशिकाएँ जिसमें झिल्लीयुक्त सुसंगठित केंद्रक पाया जाता है यूकैरियोटिक कोशिकाएं कहलाती है। इस प्रकार की कोशिकाओं वाले जीव यूकैरियोट्स कहलाते है। उदाहरण: प्याज की कोशिकाएँ और गाल की कोशिकाएँ।
  2. प्रोकैरियोट्स- ऐसी कोशिकाएँ जिनमें केंद्रक पदार्थ केंद्रक झिल्ली के बिना होता है प्रोकैरियोटिक कोशिका कहलाती है। इस प्रकार की कोशिकाओं वाले जीव प्रोकैरियोट्स कहलाते है।। उदाहरण: जीवाणु और नीले, हरे शैवाल।

 प्रश्न 7- कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते है? उनका कार्य बताइए।

उत्तर7- गुणसूत्र कोशिका के केंद्रक में पाए जाते हैं। यह जीन के धारक है तथा आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते है।

 

प्रश्न 8- सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। समझाइए।

उत्तर8- दोनों, एक इमारत में ईंटें और दूसरा जीवित जीवों में कोशिकाएं, मूलभूत संरचनात्मक इकाइयाँ हैं। जीव अस्तित्व के लिए सभी मूलभूत कार्य कोशिकाओं के अंदर होते हैं। जैसा कि ईंटें एक इमारत बनाने के लिए एकत्र की जाती हैं, कोशिकाएं हर जीव के शरीर को बनाने के लिए एकत्र होती हैं। कोशिकाओं का एक समूह एक ऊतक बनाता है जो एक विशिष्ट कार्य करता है। ऊतक का एक समूह एक अंग निर्मित करता है और उसी तरह अंगों का एक समूह एक जीव का निर्माण करता है। यही कारण है की सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।

 

प्रश्न 9- बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते है?

उत्तर9- क्लोरोप्लास्ट पौधों की कोशिकाओं में ही पाए जाते हैं क्योंकि क्लोरोप्लास्ट में हरा रंजक उपस्थित होता है जिसे क्लोरोफिल कहते है जो प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक होता है। क्लोरोफिल कोशिका ऊर्जा का संग्रह करता है और इसका उपयोग पौधों के लिए भोजन तैयार करने के लिए करता है।


अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न -उत्तर 

प्रश्न -प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते हैं

उत्तर-यूकैरियोटिक कोशिका 

यूकैरियोटिक कोशिका में दोहरी झिल्ली का आवरण तथा केन्द्रक आवरण से घिरा सुस्पष्ट केन्द्रक पाया जाता है।  इस केन्द्रक में  DNA व हिस्टोन प्रोटीन के संयुक्त होने से बनी क्रोमेटिन तथा केन्द्रक (Nucleolus) पाया जाता है। 

प्रोकैरियोटिक कोशिका 

यूकैरियोटिक कोशिका में हिस्टोन प्रोटीन नहींपायी जाती है  है  कारण क्रोमैटिन का निर्माण नहीं हो पाता है। इसमें केवल DNA के सूत्र ही गुणसूत्र के रूप में पड़ा होता है. कोशिकांग का विकास नहीं होता है।  जैसे- जीवाणुओं (Bacteria) व नील-हरित शैवालों (blue-green algae) 


सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 8 


पाठ

पाठ का नाम

Class 8 Science Chapter 1

फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

Class 8 Science Chapter 2

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

Class 8 Science Chapter 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 

Class 8 Science Chapter 4

पदार्थ : धातु और अधातु 

Class 8 Science Chapter 5

कोयला और पेट्रोलियम

Class 8 Science Chapter 6

दहन और ज्वाला 

Class 8 Science Chapter 7

पौधों एवं जन्तु का संरक्षण

Class 8 Science Chapter 8

कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य

Class 8 Science Chapter 9

जन्तुओं में जनन 

Class 8 Science Chapter 10

किशोरावस्था की ओर

Class 8 Science Chapter 11

बल तथा दाब

Class 8 Science Chapter 12

घर्षण 

Class 8 Science Chapter 13

ध्वनि

Class 8 Science Chapter 14

विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

Class 8 Science Chapter 15

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Class 8 Science Chapter 16

प्रकाश

Class 8 Science Chapter 17

तारे और सौर परिवार

Class 8 Science Chapter 18

वायु तथा जल का प्रदूषण


Post a Comment

0 Comments