कोशिका किसे कहते है ? कोशिका की परिभाषा,प्रकार,खोज कार्य,चित्र,सिद्धांत

 

कोशिका किसे कहते है ? कोशिका की खोज, कोशिका के प्रकार, कोशिका सिद्धांत 



यह पोस्ट www.way2pathshala.in तथा www.examstd.com के माध्यम के class 9 Science वर्ग के छात्रों को ध्यान में रखते हुये लिखी गयी है। इसमें कोशिका किसे कहते है ? कोशिका की खोज, कोशिका के प्रकार, कोशिका सिद्धांत का वर्णन किया गया है।
कोशिका जीवन की मौलिक इकाई के रूप में विभिन्न प्रश्न उत्तर जैसे मृत कोशिका की खोज किसने की, जीवित कोशिका की खोज किसने की,पादप कोशिका की खोज किसने की,कोशिका कितने प्रकार की होती है, द्वार कोशिका किसे कहते है,कोशिका भित्ति किसे कहते है, प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है,कोशिका भित्ति किसे कहते है, कोशिका सिद्धांत किसने दिया आदि का वर्णन किया गया है। 

कोशिका किसे कहते है ? what is cell 

संसार मे भिन्न-भिन्न प्रकार के जीव पाये जाते हैं जो एक दूसरे से भिन्न दिखाई देते है यह प्रत्येक जीवधारी बहुत छोटी-छोटी इकाइयों से बने होते है जिन्हे कोशिका कहते है|

कोशिका जीव की मूल इकाई है| क्रियात्मक रूप से प्रत्येक कोशिका अपने में एक सम्पूर्ण जीवधारी है जिसमे वे सभी जैविक  क्रियाये होती है जो जीवधारी में होती है इस प्रकार हम कह सकते है कि कोशिका जीवधारी की संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई हैजीवधारियों के शरीर का निर्माण कोशिका से होने के कारण कोशिका को संरचनात्मक इकाई कहते है| जबकि कोशिकाये बहुकोशकीय जीवों में कोशिकांगो की सहायता से एक निश्चित कार्य करने के लिए विशिस्टीकृत हो जाती है इस कारण  कोशिका को जीवन की किर्यात्मक इकाई कहते है|




कोशिका की परिभाषा कोशिका(Cell)- "जीवधारी के शरीर की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते है"| 


जंतु कोशिका की परिभाषा 
जंतुओं में पायी जाने वाली कोशिका को जंतु कोशिका कहते है।  इसकी कोशिका भित्ति,रिक्तिका ,तथा लवक  अनुपस्थित होती है। जंतु कोशिका का संचित भोज्य पदार्थ ग्लाइकोजन होता है। 


कोशिका की उत्पत्ति -कोशिका की उत्पत्ति लैटिन भाषा के "शैलुलस"से हुयी है इसका अर्थ होता है छोटा कमरावे जीव जो एक कोशका से बने होते है उन्हें एक कोशकीय जीव कहते है जैसे अमीबा पैरामीशियम तथा वे जीव जिनके शरीर का निर्माण अनेक कोशिकाओं के मिलने से होता है उन्हें बहुकोशकीय जन्तु कहते है|


कोशिका की खोज

राबर्ट हुक ने 1665 में सर्वप्रथम कोशिका की खोज की थी इन्होने कार्क(एक पदार्थ जो वृछ की छाल से प्राप्त होता है)की पतली काट का अध्ययन किया उसमे उन्होंने मधुमक्खी के छत्ते जैसी छोटे-छोटे प्रकोष्ढ पाये इन्ही प्रकोष्ढ को राबर्ट हुक ने पहले 'cellula' कहा बाद में इनका नाम बदल कर कोशिका (cell) नाम दिया|


कोशिका सिद्धांत

कोशिका सिद्धांत श्लाइडन और स्वान द्वारा दिया गया इनके अनुसार-

  1. सभी पादप तथा जंतु एक या एक से अधिक कोशिकाओं तथा उनके उत्पादों से बने होते है
  2. नवीन कोशिकाओं की उत्पत्ति पूर्ववर्ती कोशिकाओं के विभाजन से होती है
  3. सभी जीव कोशिकाओं से बने होते है
  4. कोशिका रचना तथा आकर में अलग अलग होती है
  5. कोशिकाए सामूहिकता का परिचय देती है

 

कोशिका का आकर

सामान्य कोशिका का व्यास 0.5-20 माइक्रॉन

सबसे छोटी कोशिका-माइकोप्लाज्मा लैडलवाई व्यास 0.1-0.3 माइक्रॉन

सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अण्डा  व्यास 135-170 मिलीमीटर

इसे भी पढ़े 👉 NCERT क्लास 8 विज्ञान 

 कोशिका की आकृति

कौशिक की आकृति उनके कार्य और शरीर में स्थान के अनुसार अलग-अलग होती है|


कोशिका किसे कहते है
कोशिका किसे कहते हैं

कोशिका का चित्र 

राबर्ट हुक ने सर्वप्रथम 1665 में कोशिका की खोज कार्क की पतली काट का अध्ययन करके किया।  जीवधारी के शरीर का निर्माण कोशिकाओं से हुआ है।  विभिन्न जीवों में कोशिकाएं निश्चित कार्यों को करने के लिए विशिष्टीकृत हो जाती है, इन कार्यों को करने के लिये कोशिकाओं में पाये जाने वाले विभिन्न कोशिकांगों की सहायता से संपन्न होता है।  इन कोशिकांगों को कोशिका चित्र की सहायता से समझा जा सकता। 



कोशिका के कार्य 

कोशिका जीव धारी की सरचनात्मक तथा किर्यात्मक इकाई होती है। 

सभी जीवों की ऐच्छिक तथा अनैच्छिक क्रियाएँ कोशिकाओं के द्वारा संपन्न होती है। 

कोशिकाएं सामूहिकता का परिचय देती है। 

नई कोशिकाओं की उत्पत्ति में सहायक होती है। 


कोशिका के प्रकार

आकार के आधार पर 

आकार के आधार पर कोशिका दो प्रकार की होती है| जिन जीवो में एक कोशिका पायी जाती है उन्हें एक कोशकीय जीव कहते है जिन जीवो एक से अधिक कोशिका पायी जाती है उन्हें बहुकोशकीय जंतु कहते है

  • एक कोशकीय जीव- अमीबा पैरामीशियम बैक्टीरिया यीस्ट
  • बहु कोशकीय जीव- मनुष्य कुत्ता बिल्ली स्पाइरोगाइरा वॉलवॉक्स वृछ जन्तु

कोशिका की संरचना  Structure of cell

संगढन के आधार पर कोशिकाएं दो प्रकार की होती है। 

  1. प्रोकैरियोटिक कोशिका- ऐसी कोशिकाएं जिनमे केन्द्रक, माइटोकांड्रिया, गॉल्जिकाय, ER, रिक्तिका अनुपस्थित होते है प्रोकैरियोटिक कोशिका कहलाती है।  जैसे- जीवाणु,नील हरित शैवाल, विषाणु 
  2. यूकैरियोटिक कोशिका -ऐसी कोशिका जो पूर्ण रूप से विकसित होती है अर्थात जिनमे केन्द्रक, माइटोकांड्रिया, गॉल्जिकाय, ER, रिक्तिका, लवक आदि उपस्थित होते है यूकैरियोटिक कोशिका  कहलाती है।  जैसे-बैक्टीरिया तथा नीलहरित शैवालों की कोशिकाओं के अतिरिक्त 
प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर 
प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिकांगों के आधार पर निम्न अंतर पाया जाता है। 

 प्रोकैरियोटिक कोशिका 

यूकैरियोटिक कोशिका  

  •  कोशिका भित्ति पतली होती है 

  • कोशिका भित्ति मोटी होती है  

  •  केन्द्रक अविकसित होता है 

  • केन्द्रक पूर्ण विकसित होता है  

  •  केन्द्रक कला अनुपस्थित होती है 

  • केन्द्रक कला उपस्थित होती है  

  •  केन्द्रिका अनुपस्थित होती है 

  • केन्द्रिका उपस्थित होती है  

  •  कोशिकांग अनुपस्थित होते है 

  • कोशिकांग उपस्थित होते है  

  •  राइबोसोम 70 s प्रकार का होता है 

  • राइबोसोम 80 s प्रकार का होता है  

  •  हिस्टोन प्रोटीन अनुपस्थित होता है 

  • हिस्टोन प्रोटीन उपस्थित होता है  

  •  सूत्री विभाजन अनुपस्थित होता है 

  • सूत्री विभाजन उपस्थित होता है  

  •  उदाहरण-जीवाणु, विषाणु, नील हरित शैवाल 

  • उदाहरण-उच्च श्रेणी के विकसित जंतु  

 

महत्त्पूर्ण प्रश्न-उत्तर

प्रश्न १- पदार्थ की मूल इकाई क्या है?

उत्तर -परमाणु

 प्रश्न २- जीव की मूल इकाई है?

उत्तर -कोशिका

 प्रश्न ३- जीवन की मौलिक तथा आधारभूत  इकाई क्या है?

उत्तर -कोशिका

 प्रश्न ४- कोशिका की उत्पत्ति किस शब्द से हुयी ही इसका क्या अर्थ होता है?

उत्तर- कोशिका की उत्पत्ति लैटिन शब्द से हुयी है इसका अर्थ छोटा कमरा होता है|

 प्रश्न ५- कोशिका को खोज किसने की है?

उत्तर -कोशिका की खोज राबर्टहुक वैज्ञानिक ने १६६५ में की

प्रश्न -कोशिका सिद्धांत किसने दिया?

उत्तर- श्लाइडन तथा स्वान ने

 प्रश्न ७- सबसे छोटी कोशिका का क्या नाम है?

उत्तर- माइकोप्लास्मा लैडलवाई(,-२० माइक्रोन)

 प्रश्न ८- सबसे बड़ी कोशिका का क्या नाम है?

उत्तर- शुतुरमुर्ग का अण्डा(व्यास १३५-१७०mm)

प्रश्न९-शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि ककौन  सी है?

उत्तर -यकृत

प्रश्न १०- शरीर की दूसरी सबसे बड़ी ग्रंथि कौन  सी है?

उत्तर -अग्नाशय    

प्रश्न ११-द्वार कोशिका किसे कहते है ?

उत्तर  वह कोशिकाएँ जिनमे मैट्रोकॉंड्रिया, केन्द्रक,क्लोरोप्लास्ट, रिक्तिका आदि पाये जाते है द्वार कोशिका कहलाती है। 

प्रश्न १२-कोशिका भित्ति किसे कहते है ?

उत्तर कोशका भित्ति सेल्यूलोज की बानी हुयी एक निर्जीव संरचनाहोती है जो पादप कोशिका को चारो और से घेरे रहती है। इसका निर्माण कोशिका द्रव्य व उसके स्रावित पदार्थो द्वारा होता है। जिसमे  गाल्जिकॉय मुख्य भूमिका निभाते है।   

प्रश्न १३-कोशिकांग किसे कहते है ?

उत्तर प्लाज्मा कला से घिरे कोशिका द्रव्य में अनेक जीवित संरचनाये पायी जाती है जो कोशिका की विभिन्न जैव प्रक्रियाओं के संपादन कार्य करती है। इन संरचनाओं  कोशिकांग कहा जाता है। 

प्रश्न १४- जीवित कोशिका की खोज किसने की ?

उत्तर जीवित कोशिका की  खोज राबर्ट हुक नामक वैज्ञानिक ने १६६५ ई० में कार्क की पतली काट का अध्ययन करके किया। 

अगर आप को हमारी पोस्ट कोशिका किसे कहते है ? कोशिका की खोज, कोशिका के प्रकार, कोशिका सिद्धांत अच्छी लगी हो, इसे अधिक से अधिक लोगो तक जरूर शेयर करे जिससे उन्हें भी इसका लाभ  मिल सके। इसके अलावा इससे सम्बंधित आदि आप का कोई सवाल है हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूँछे हम जल्द से जल्द उसका उत्तर आप तक पहुचायेंगे। 

प्रश्न १५-जीवित कोशिका की खोज किसने की ?

उत्तर जीवित कोशिका खोज राबर्ट हुक नामक वैज्ञानिक ने की थी 

प्रश्न १६-प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है ?

उत्तर ऐसी कोशिकाएं जिनमे केन्द्रक, माइटोकांड्रिया, गॉल्जिकाय, ER, रिक्तिका अनुपस्थित होते है प्रोकैरियोटिक कोशिका कहलाती है।  जैसे- जीवाणु,नील हरित शैवाल, विषाणु 

प्रश्न १७- यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है ?

उत्तर ऐसी कोशिका जो पूर्ण रूप से विकसित होती है अर्थात जिनमे केन्द्रक, माइटोकांड्रिया, गॉल्जिकाय, ER, रिक्तिका, लवक आदि उपस्थित होते है यूकैरियोटिक कोशिका  कहलाती है।  जैसे-बैक्टीरिया तथा नीलहरित शैवालों की कोशिकाओं के अतिरिक्त 

प्रश्न १८-मृत कोशिका खोज किसने की ?

 उत्तर मृत कोशिका की खोज राबर्ट कुक ने 1678 ई० में की 

प्रश्न १९-मनुष्य के शरीर में कितनी कोशिकाएं होती है ?

उत्तर मनुष्य के शरीर में लगभग 60-90 ट्रिलियन कोशिकाएं होती है। 

प्रश्न २०-किसने कहा कि सभी कोशिकाएं पूर्ववर्ती कोशिका से बनती है ?

उत्तर राबर्ट हुक ने 1665 ई० में कहा कि सभी कोशिकाएं पूर्ववर्ती कोशिकाओं से मिलकर बनती है। 

इन्हे भी पढ़े 👇👇👇


Post a Comment

0 Comments