कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 प्राणियों में पोषण के प्रश्न उत्तर class 7 ncert science solution in Hindi (way2pathshala)


कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 प्राणियों में पोषण के प्रश्न उत्तर class 7 ncert science solution in Hindi (way2pathshala)


NCERT Class 7th Science Chapter 2 nutrition in Animls (कक्षा 7 विज्ञान , पाठ 2 प्राणियों में पोषण ) पोस्ट उन सभी छात्रों के लिये है जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है के लिए www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के संयुक्त प्रयास से एनसीईआरटी कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 2 प्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals) हिन्दी में सलूशन दिया गया है| जो NCERT Solutions For class 7th Chapter 2 - Nutrition in Animals बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में दिया है जिसका प्रमुख उद्देश्य  छात्रों को पढ़ने में कोई दिक्कत न आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।अगर आप निम्न प्रश्नो जैसे -कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2प्राणियों में पोषण हिन्दी में,ncert class 7 science solutions,ncert science class 7,ncert class 7 science book pdf, class 7 science ncert, ncert solutions for class 7 hindi कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर, कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 प्राणियों में पोषण, कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 प्राणियों में पोषण के प्रश्न उत्तर, के बारे में विस्त्रत जानकारी चाहते है तो google में search करे- www.way2pathshala.in


कक्षा (Class) :-7 

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 2 

पाठ नाम(Chapter name):-  प्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals)


way2pathshala



 प्राणियों में पोषण के प्रश्न उत्तर 👇

 Q1 उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानो कि पूर्ति कीजिए। 

  1. मानव पाचन के मुख्य चरण------------,----------,--------- एवं-------- है। 
  2. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम ---------  है। 
  3. आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं--------का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते है। 
  4. क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अंगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते है जो--------- कहलाते है। 
  5. अमीबा अपने भोजन का पाचन------ में करता है।

उत्तर-

  1. मानव पाचन के मुख्य चरण अंतग्रहन, पाचन,अवशोषण,स्वगीकरण एवं निष्कासन है। 
  2. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम यकृत है। 
  3. आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं आमाशयी का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते है। 
  4. क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अंगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते है जो दीर्घरोम कहलाते है। 
  5. अमीबा अपने भोजन का पाचन खाद्यधानी में करता है।

 Q2 सत्य एवं असत्य कथनो को चिन्ह किजिए। 

  1. मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है।
  2. जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है। 
  3. पित्ताशय में रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है। 
  4. रुमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते है।

उत्तर-

  1. मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है। (असत्य)
  2. जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है। (सत्य)
  3. पित्ताशय में रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है। (सत्य)
  4. रुमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते है। (सत्य)

 Q3 निम्न में से सही विकल्प पर (☑️) का चिन्ह लगाईए। 

A.वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है 

  1. आमाशय
  2. मुख 
  3. क्षुद्रांत्र 
  4. बृहदांत्र 

B. जल का अवशोषण मुख्यत: जिस अंग दवारा होता है, वह है

  1. आमाशय 
  2. ग्रसिका
  3. क्षुद्रात्र
  4. बृहदांत्र 

उत्तर-

A.वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है 

  1. आमाशय
  2. मुख ☑️
  3. क्षुद्रांत्र 
  4. बृहदांत्र 

B.जल का अवशोषण मुख्यत: जिस अंग दवारा होता है, वह है

  1. आमाशय 
  2. ग्रसिका
  3. क्षुद्रात्र
  4. बृहदांत्र ☑️

 

Q4 कालम A में दिए गए कथनों का मिलन कालम B में दिए गए कथनों से किजिए।

 कॉलम A

 कॉलम B

 खाद्य घटक

 पाचन के उत्पाद

 कार्बोहाइड्रेटस

 वसा अम्ल एवं गीलसराल

 प्रोटीन

 शर्करा

 वसा

 ऐमिनो अम्ल

उत्तर-

 कॉलम A

 कॉलम B

 खाद्य घटक

 पाचन के उत्पाद

 कार्बोहाइड्रेटस

 शर्करा

 प्रोटीन

 ऐमिनो अम्ल

 वसा

 वसा अम्ल एवं गीलसराल


 Q5 दीर्घरोम क्या है? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या है? 

उत्तर-क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अंगुली के समान उभरी हुई संरचनाएँ होती हैं, जिन्हें दीर्घरोम अथवा रसांकुर कहते हैं। वे पचे हुए भोजन के अवशोषण के लिए सतह क्षेत्र को बढ़ाते हैं। दिर्घरोम के अंदर मौजूद रक्त वाहिकाएं पचे हुए भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करती है।


 Q6 पित्त कहाँ निर्मित होता है ? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है ? 

उत्तर-  लीवर पित्त रस को स्रावित करता है जो पित्ताशय के अंदर जमा होता है । पित्त वसा के पाचन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

 Q7 उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिसका पाचन रुमिनेंट द्वारा किया जाता है परन्तु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।

उत्तर- सेलुलोस एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है जो रूमिनेंट द्वारा पचता है और मनुष्यों द्वारा नहीं। रूमिनेंट में क्षुद्रांत्र और बृहदांत्र के बीच एक बड़ी थैलीनुमा संरचना होती है, जहां कुछ बैक्टीरिया की क्रिया द्वारा सेलुलोज युक्त भोजन पचता है। दूसरी ओर मनुष्य सेलुलोस को पचा नहीं सकतः क्योंकि उनमें सेल्यूलोस पचाने वाला एंजाइम अनुपस्थित हैं।

 Q8 क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है ?

 उत्तर- ग्लूकोस एक सरल शर्करा है। जब हम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं, तब वह ग्लूकोज के रूप मे पच जाता है। जैसे ग्लूकोज रक्त में आसानी से अवशोषित हो जाता है, वैसे ही शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। 

इसलिए, जब ग्लूकोस सीधे लिया जाता है, इसे पचाने की आवश्यकता नहीं होती और इस प्रकार यह ऊर्जा के एक त्वरित स्रोत के रूप में कार्य करता है।


 Q9 आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं। 

  1. पचे भोजन का अवशोषण 
  2. भोजन को चबाना 
  3. जीवाणु नष्ट करना
  4. भोजन का संपूर्ण पाचन 
  5. मल का निर्माण

उत्तर- 

  1. पचे भोजन का अवशोषण -क्षुद्रांत्र
  2. भोजन को चबाना -मुँह 
  3. जीवाणु नष्ट करना-आमाशय
  4. भोजन का संपूर्ण पाचन- क्षुद्रांत्र 
  5. मल का निर्माण- बृहदान्त्र

 Q10 मानव एवं अमीबा के पोषण में एक समानता एवं एक अन्तर लिखिए। 

उत्तर-  

मानव एवं अमीबा के पोषण में समानता 

अमीबा और मनुष्य दोनों को उनके शरीर के विकास और रखरखाव के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है यह ऊर्जा उन्हें भोजन से प्राप्त होती है जो वे खाते हैं।उपभोग किया गया भोजन हमेशा एक जटिल रूप में होता है और इसलिए वह सरल रूप में पाचन की प्रक्रिया द्वारा टूट जाता है। इसलिए, ये दोनों जीव हेटरोट्रॉफ़ हैं।

मानव एवं अमीबा के पोषण में अन्तर 

 मनुष्यों में पाचन 

 अमीबा में पाचन

 मनुष्य के पास एक मुंह और एक जटिल पाचन तंत्र है

 पाचन तंत्र और मुह अमीबा में अनुपस्थित हैं

 पाचन रस गुच्छेदार गुहा, पेट और छोटी आंत में स्रावित होते हैं

  पाचन रस खाद्य रिक्तिका में स्रावित होता है

 कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का पाचन अलग-अलग क्षेत्रों में शुरू होता है

 भोजन के सभी घटक खाद्य रिक्तिका में पच जाते हैं

 

 Q11 कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए।

 कॉलम A

 कॉलम B

 लाला-ग्रंथि

 पित्त रस का स्रवण

 आमाशय

 बिना पचे भोजन का भण्डारण

 यकृत

 लाला रस स्रावित करना

 मलाशय

 अम्ल का निर्मोचन

 क्षुद्रांत्र

 पाचन का पूरा होना

 जल का अवशोषण

 मल त्याग

उत्तर-

 कॉलम A

 कॉलम B

 लाला-ग्रंथि

 लाला रस स्रावित करना

 आमाशय

 अम्ल का निर्मोचन

 यकृत

 पित्त रस का स्रवण

 मलाशय

 बिना पचे भोजन का भण्डारण

 क्षुद्रांत्र

 पाचन का पूरा होना

 बृहदांत्र

 जल का अवशोषण



 Q12 चित्र 2.11 में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।

उत्तर-


 Q13 क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।

उत्तर- नहीं, हम केवल हरी सब्जियों और घास का भोजन कर जीवन निर्वाह नहीं कर सकते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि घास और हरी सब्जियों में सैलूलोस भरपूर होता है जो कि एक तरह का कार्बोहाइड्रेट है, जिसका बहुत से जंतु एवं मानव पाचन नहीं कर पाते क्योंकि मनुष्य के आहार नाल में सेल्यूलोस का पाचन करने वाले जीवाणु अनुपस्थित हैं।


 सम्पूर्ण NCERT समाधान CLASS 8

 CLICK HERE


सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 7

पाठ 1- पादपो में पोषण 

पाठ 2- प्राणियों में पोषण

पाठ 3  रेशों से वस्त्र तक

पाठ 4 ऊष्मा

पाठ 5 अम्ल, क्षारक और लवण

पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

पाठ 7  मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप

पाठ 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

पाठ 9 मृदा

पाठ 10  जीवो में श्वसन 

पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन

Post a Comment

0 Comments