कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात इन हिन्दी (way2pathshala)


कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 8  पवन, तूफ़ान और चक्रवात इन हिन्दी , Winds, storms and cyclones (way2pathshala)

NCERT Class 7th Science Chapter 8 – Winds, storms and cyclones In Hind In Hindi (कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 8  पवन, तूफ़ान और चक्रवात इन हिन्दी) पोस्ट उन सभी छात्रों के लिये है जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है के लिए www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के संयुक्त प्रयास से एनसीईआरटी कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 8  पवन, तूफ़ान और चक्रवात इन हिन्दी (Weather, Climate and cyclones in Hindi) हिन्दी में सलूशन दिया गया है| जो  छात्रों को NCERT Solutions For Class 7th Science Chapter 8 – Winds, storms and cyclones में कोई दिक्कत न आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।अगर आप निम्न प्रश्नो जैसे -कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 8  पवन, तूफ़ान और चक्रवात इन हिन्दी में,ncert class 7 science solutions, Ncert science class 7,ncert class 7 science book pdf, class 7 science Ncert, Ncert science solutions for class 7 Hindi, कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 8  पवन, तूफ़ान और चक्रवात प्रश्न उत्तर, कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 8  पवन, तूफ़ान और चक्रवात  , कक्षा 7 विज्ञान,कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 8  पवन, तूफ़ान और चक्रवात के प्रश्न उत्तर, के बारे में विस्त्रत जानकारी चाहते है तो google में search करे- www.way2pathshala.in


कक्षा (Class) :-7 

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 8  

पाठ नाम(Chapter name):-  पवन, तूफ़ान और चक्रवात (Winds, storms and cyclone)


www.way2pathshala.in 


 प्रश्न 1- निम्नलिखित वक्तव्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

  1.  पवन ………...वायु है।
  2. पवन पृथ्वी के …………..तापन के कारण उत्पन्न होती हैं।
  3. पृथ्वी की सतह के निकट………….. वायु ऊपर उठती है, जबकि……….. वायु नीचे आती है।
  4. वायु ……….दाब के क्षेत्र से………………... दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।

उत्तर-

  1. गतिशील
  2. असमान रूप से
  3. गर्म वायु ऊपर उठती हे, जबकि ठंडी
  4. अधिक दाब के क्षेत्र से कम दाब

प्रश्न 2-किसी दिए गए स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ बताइए।

उत्तर- 

  1. पतंग उड़ाते समय, पवन पतंग पर दाब डालती है। जिस दिशा में पतंग उड़ रही होती है, उस दिशा की ओर पवन की गति होती है।
  2. साइकिल चलाते वक्त जिस दिशा में साइकिल चलाना कठिन होता हे उस दिशा के विपरीत पवन की गति होती है।


 प्रश्न 3- ऐसे कोई दो अनुभव बताइए, जिनसे आपको ऐसा अनुभव हुआ हो कि वायु दाब डालती है (अध्याय में दिए गए उदाहरणों के अतिरिक्त)

उत्तर-

  1. जब हम किसी गुब्बारे को फुलाते हैं, तब वह कस जाता है। अगर उसमें और हवा भरी जाए तो वह फट जाता है।
  2. हमने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों को तेज आंधी में झूमते हुए देखा है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वायु दरवाजे और खिड़कियों पर दाब डालती है।


 प्रश्न 4-आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन खरीदना चाहेंगे, जिसमें खिड़कियाँ हों लेकिन रोशनदान न हों? अपने उत्तर का कारण समझाइए।

उत्तर-नहीं, हम ऐसा भवन नहीं खरीदना चाहेंगे जिसमें खिड़कियां तो हो परंतु रोशनलाल ना हो। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म हवा ठंडी हवा के मुकाबले हल्की होती है और वह ऊपर उठती है, और यह गर्म हवा रोशनदान के जरिए बाहर निकलती है। अगर भवन में रोशनदान ना हो तो यह है हवा नहीं निकल पाएगी।

 प्रश्न 5. समझाइए कि कपड़े के बैनरों और धातु की चादर से बने विजापन-पट्टों में छिद्र क्यों किए जाते हैं। 

उत्तर-वायु दाब डालती है। तेज गति में चलती हुई पवन कई चीजें तोड़-फोड़ सकती है। अगर बैनरों और विज्ञापन पट्टों में छिद्र किए जाए तो हवा उनके आर-पार जा सकती है, जिससे इन पर डलने वाला दाब कम हो जाता है। इसी कारणवश बैनरों और विज्ञापन पट्टों में छिद्र किए जाते हैं।

प्रश्न 6- यदि आपके गाँव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे? 

उत्तर-चक्रवात संभावित क्षेत्रों में चक्रवात आश्रयों का निर्माण और लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था। हमें अनिवार्य घरेलू साज-सामान, पालतू पशुओ और वाहनों आदि को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए आवश्यक प्रबंध कर लेने चाहिए। सभी आपात्कालीन सेवाओ जैसे पुलिस, अग्रिशमन दल, और चिकित्सा केंद्रों के टेलीफोन नंबर की सूची अपने साथ रख नी चाहिए।

प्रश्न 7-चक्रवात से उत्पत्र होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है? 


उत्तर-चक्रवात पूर्वानुमान और चेतावनी सेवा।

सरकारी संस्थाओ, समुद्रतटो, मछुआरों, जलपोतों और आम जनता को शीघ्रातिशीघ्र चेतावनी देने के लिए तीव्रगामी संचार व्यवस्था।

चक्रवात संभावित क्षेत्रों में चक्रवात आश्रयों का निर्माण और लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था।


 प्रश्न 8-निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की संभावना नहीं होती ?

  1. चेन्नई
  2. मेंगलुरू (मंगलोर)
  3. अमृतसर
  4. पुरी

उत्तर(4) अमृतसर

 प्रश्न 9- नीचे दिए गए वक्तव्यों में से कौन सा सही है?

  1. शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।
  2. ग्रीष्मकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।
  3. चक्रवात का निर्माण अति उच्च दाब तंत्र और उसके इर्दगिर्द अति उच्च वेग की पवन के घूमने से होता है।
  4. भारत की तटरेखा पर चक्रवातों के आने की संभावना नहीं है ।

उत्तर- (1) शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।


सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 7

पाठ 1- पादपो में पोषण 

पाठ 2- प्राणियों में पोषण

पाठ 3  रेशों से वस्त्र तक

पाठ 4 ऊष्मा

पाठ 5 अम्ल, क्षारक और लवण

पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

पाठ 7  मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप

पाठ 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

पाठ 9 मृदा

पाठ 10  जीवो में श्वसन 

पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन

Post a Comment

0 Comments