Class 10 Science , Chapter 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण PDF इन हिन्दी ( Chemical Reactions and Equations) way2pathshala

Class 10  Science , Chapter 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण PDF इन हिन्दी ( Chemical Reactions and Equations) way2pathshala 



कक्षा (Class) :-10

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 1

पाठ नाम(Chapter name):- रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

 ( Chemical Reactions and Equations)

way2pathshala


प्रश्न- 1 नीचे दी गई अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?

2PbO(S)+C(S)→2Pb(S)+CO2(g)

  1.  सीसा अपचयित हो रहा है।
  2. कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।
  3. कार्बन उपचयित हो रहा है।
  4. लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।

  1. (1) एवं (2)
  2. (1) एवं (3)
  3. (1), (2) एवं (3)
  4. सभी

उत्तर- (1) (1) एवं (2)


प्रश्न-2 दी गयी अभिक्रिया किस प्रकार की है 

Fe2O3+2Al→Al2O3+2Fe

  1. संयोजन अभिक्रिया
  2. द्विविस्थापन अभिक्रिया
  3. वियोजन अभिक्रिया।
  4. विस्थापन अभिक्रिया

उत्तर-(4) विस्थापन अभिक्रिया


प्रश्न-3 लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है? सही उत्तर पर निशान लगाइए।

  1. हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
  2. क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है।
  3.  कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
  4. आयरन लवण एवं जल बनता है।

उत्तर- (1) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।


प्रश्न-4 संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर-यदि समीकरण में तीर के निशान के बाईं (अभिकारक) और दाईं (उत्पाद) ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान हो तो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते है | रासायनिक अभिक्रिया के पहले एवं उसके पश्चात प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान रहती है इसलिए समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है|


प्रश्न-5 निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए।

1- नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है।

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : 3H2(g)+N2(g)→2NH3(g)


2- हाइड्रोजन सल्फ़ाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फ़र डाइऑक्साइड बनता है।

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : 2H2S(g)+3O2(g)→2H2O(l)+2SO2(g)

3- एलुमिनियम सल्फ़ेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, एलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फ़ेट का अवक्षेप देता है।

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण :  3BaCl2(aq)+Al2(SO4)3(aq)→2AlCl3(aq)+3BaSO4(S)


4- पोटेशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : 2K(S)+2H2O(l)→2KOH(aq)+H2(g)


प्रश्न-6 निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए 

1- HNO3+Ca(OH)2→Ca(NO3)2+H2O

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : 2HNO3+Ca(OH)2→Ca(NO3)2+2H2O


2- NaOH+H2SO4→Na2SO4+H2O

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : 2NaOH+H2SO4→Na2SO4+2H2O


3- NaCl+AgNO3→AgSO4+NaNO3

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : NaCl+AgNO3→AgCl+NaNO3


4- BaCl2+H2SO4→BaSO4+HCl

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : BaCl2+H2SO4→BaSO4+2HCl


प्रश्न-7 निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:

1- कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : Ca(OH)2+CO2→CaCO2+H2O


2- जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : Zn+2AgNO3→Zn(NO3)2+2Ag


3- एल्युमिनियम + कॉपर क्लोराइड → एल्युमिनियम क्लोराइड + कॉपर

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : 2Al+3CuCl2→2AlCl3+3Cu


4- बेरियम क्लोराइड + पोटेशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटेशियम क्लोराइड

उत्तर-संतुलित रासायनिक समीकरण : BaCl2+K2SO4→BaSO4+2KCl

Way2pathshala channel👇

Click here


प्रश्न-8 निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए | 


1-पोटेशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq) → पोटेशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड (s)

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : 2KBr(aq)+BaI2(aq)→2KI(aq)+BaBr2(S)

अभिक्रिया का प्रकार - द्विविस्थापन अभिक्रिया


2- जिंक कार्बोनेट (s) → जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g)

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : ZnCO3(S)→ZnO(S)+CO2(g)

अभिक्रिया का प्रकार – अपघटन/ वियोजन अभिक्रिया


3- हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन (g) → हाइड्रोजन क्लोराइड (g)

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : H2(g)+Cl2(g)→2HCl(g)

अभिक्रिया का प्रकार – संयोजन अभिक्रिया


4- मैग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) → मैग्नीशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजीन (g)

उत्तर- संतुलित रासायनिक समीकरण : Mg(S)+2HCl(aq)→MgCl2(aq)+H2(g)

अभिक्रिया का प्रकार – विस्थापन अभिक्रिया


प्रश्न-9 ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए

उत्तर- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया - जिन अभिक्रियाओं में उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है उन्हें ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं 


उदाहरण – Na(S)+12Cl2(g)→NaCl(S)+411 kJ ऊष्मा

ऊष्माशोषी अभिक्रिया - जिन अभिक्रियाओं में ऊर्जा अवशोषित होती है उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं|

सूर्य का प्रकाश

2AgCl(S)→2Ag(S)+Cl2(g)


प्रश्न-10 श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए |

उत्तर-  हमारे शरीर में ऊर्जा हमारे द्वारा खाए गए भोजन से प्राप्त होती है। पाचन के दौरान, भोजन के बड़े अणु ग्लूकोज जैसे सरल पदार्थों में टूट जाते हैं और ऊर्जा प्रदान करते है। इसलिए श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं |

C6H12O6(aq)+6O2(g)→6CO2(g)+6H2O(l) + ऊर्जा ग्लूकोज


प्रश्न-11 वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।

उत्तर- संयोजन अभिक्रिया में दो या अधिक अभिकारक मिलकर एक उत्पाद का निर्माण करते है | इसके विपरीत वियोजन अभिक्रिया में एकल अभिकर्मक टूटकर छोटे-छोटे उत्पाद बनाता है |


संयोजन अभिक्रिया 2H2+O2→2H2O

वियोजन अभिक्रिया 2H2O→2H2+O2


प्रश्न-12 उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।

उत्तर- वियोजन अभिक्रिया जिसमें ऊष्मा के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है: 

CaCO3(S)→CaO(S)+CO2(S)

वियोजन अभिक्रिया जिसमें प्रकाश के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है: 

2AgCl(S)→2AgS(S)+Cl2(g)

वियोजन अभिक्रिया जिसमें विद्युत् के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है: 

2H2O(l)→2H2(g)+O2(g)


प्रश्न-13 विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।

उत्तर- विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में निम्न अंतर है-

विस्थापन अभिक्रिया 

  • विस्थापन अभिक्रिया में अधिक अभिक्रियाशील तत्व यौगिक में से अपने से कम अभिक्रियाशील तत्व को विस्थापित कर देता है।
  • CuSO4(aq)+Zn(S)→ZnSO4(aq)+Cu(S)
  • ज़िंक, कॉपर की अपेक्षा अधिक क्रियाशील तत्व है इसलिए ये कॉपर को उसके यौगिक से विस्थापित कर देते है |

द्विविस्थापन अभिक्रिया 

  • वे अभिक्रियाएँ जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है उन्हें द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते है 
  • BaCl2(aq)+Na2SO4(aq)→BaSO4(aq)+2NaCl(aq)


प्रश्न-14 सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है |इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए |

उत्तर- विस्थापन अभिक्रिया:  2AgNO3(aq)+Cu(S)→Cu(NO3)2(aq)+2Ag(S)

सिल्वर नाइट्रेट + कॉपर → कॉपर नाइट्रेट + सिल्वर


प्रश्न-15 अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए |

उत्तर- जिस अभिक्रिया में अविलेय अवक्षेप का निर्माण होता है उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं | उदाहरण के लिये 

BaCl2+K2SO4→BaSO4+2KCl

इस अभिक्रिया में BaSO4 का निर्माण सफ़ेद अविलेय अवक्षेप के रूप में होता है|


प्रश्न-16 ऑक्सीजन के योग या हास् के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या कीजिए | प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए | 

1- उपचयन 

उत्तर- अभिक्रिया के समय जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन की वृद्धि होती है तो उसे उपचयन कहते है |

C+O2→CO2

2Mg+O2→2MgO


2- अपचयन

उत्तर- अभिक्रिया के समय जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का हास् होता है तो उसे अपचयन कहते है |

CuO+H2→Cu+H2O

ZnO+C→Zn+CO


प्रश्न-17 एक भूरे रंग का चमकदार तत्व 'X' को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व 'X' एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए |

उत्तर- इस तत्व 'X'  का नाम कॉपर (Cu) है एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम कॉपर ऑक्साइड (CuO) है।

2Cu+O2→2CuO


प्रश्न-18 लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?

उत्तर- जब लोहा अपने आसपास अम्ल, आद्रता आदि के सम्पर्क में आता है तो इस पर कुछ समय पश्चात लालिमायुक्त भूरे रंग की परत चढ़ जाती है | इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते है | संक्षारण से बचाने के लिए लोहे की वस्तुओं पर पेंट किया जाता है ताकि वह लम्बे समय तक सुरख्शित रहे|


प्रश्न-19 तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?

उत्तर-तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ जब लंबे समय तक रखे रह जाते है तो ऑक्सीकरण की प्रक्रिया के कारण उनके स्वाद एवं गंध बदल जाते है | नाइट्रोजन गैस खाद्य पदार्थो को ऑक्सीकृत होने से बचाती है | नाइट्रोजन गैस से प्रभावित पदार्थ का उपचयन नहीं होता और विकृतगंधिता नहीं होती|


प्रश्न-20 निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए :

1- संक्षारण

उत्तर। संक्षारण - जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल, आद्रता आदि के सम्पर्क में आती है तो इन पर किसी रंग की परत चढ़ जाती है | इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते है | चाँदी के ऊपर काली पर्त व तांबे के ऊपर हरी पर्त चढ़ना संक्षारण के उदाहरण है|


2- विकृतगंधिता

उत्तर विकृतगंधिता - वसायुक्त या तैलीय खाद्य पदार्थ जब लंबे समय तक रखे रह जाते है तो ऑक्सीकरण की प्रक्रिया के कारण उनके स्वाद एवं गंध बदल जाते है | इस प्रक्रिया को विकृतगंधिता कहते है | माखन का स्वाद लंबे समय तक रखा रहने पर बदल जाता है | चिप्स की थैली में भी ऑक्सीजन हटाकर उसमें नाइट्रोजन गैस सक्रिय कर देते है ताकि चिप्स का उपचयन न हो|

Way2pathshala channel

Click here

Class 10 Science , Chapter 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण BOOK👇

















NCRT SCIENCE CLASS 10 SOLUTION IN HINDI👇


 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR1-रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR2-अम्ल क्षारक एवं लवण

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR3- धातु एवं अधातु

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR4-कार्बन एवं उसके यौगिक

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR5-तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR6-जैव प्रक्रम

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR7-नियंत्रण और समन्वय

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR8-जीव जनन कैसे करते हैं

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR9-अनुवांशिकता एवं जैव विकास

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR10-प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR11-मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR12-विद्युत

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR13- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR14-ऊर्जा के स्रोत 

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR15- हमारा पर्यावरण

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR16- प्राकृतिक संसाधनों का संपोषित प्रबंधन











































Post a Comment

0 Comments