कक्षा 10 विज्ञान,पाठ 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण PDF इन हिन्दी (Periodic Classification of Elements) way2pathshala

 कक्षा 10 विज्ञान,पाठ 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण PDF इन हिन्दी (Periodic Classification of Elements) way2pathshala 


कक्षा (Class) :-10

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 5

पाठ नाम(Chapter name):- तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

(Periodic Classification of Elements) 


way2pathshala

way2pathshala 


प्रश्न-1 आवर्त सारणी में बाईं से दाईं ओर जाने पर,प्रवृत्तियों के बारे में कौन सा कथन असत्य है?

  1. तत्वों की धात्विक प्रकृति घटती है
  2. संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाती है
  3. परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं
  4. इनके ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं

उत्तर (3) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं

प्रश्न-2 तत्व X, XCl, सूत्र वाला एक क्लोराइड बनाता है,जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है।आवर्त सारणी में यह तत्व संभवतः किस समूह केअंतर्गत होगा?

  1. Na
  2. Mg
  3. Al
  4. Si

उत्तर- (2) Mg

प्रश्न-3 किस तत्व में

  1. दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित हैं?
  2. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,2
  3. कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं?
  4. कुल दो कोश हैं तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन हैं?
  5. दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैं?

उत्तर-

  1. निऑन- Ne (2,8)
  2. मैग्नीशियम- Mg (2, 8, 2)
  3. सिलिकॉप Si (2, 8, 4)
  4. बोरॉन- B(2,3)
  5. कार्बन- C (2, 4)
Search in google



प्रश्न- 4 (a) आवर्त सारणी में बोरान के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन-से गुणधर्म समान हैं?

उत्तर- बोरान की तरह स्तंभ 13 के सभी तत्वों में संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या 3 है तथा संयोजकता भी 3 है।


(b) आवर्त सारणी में फ्लुओरीन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन-से गुणधर्म समान है?

उत्तर- F(2,7) स्तंभ संख्या = 7 + 10 = 17 फ्लोरीन (F)की तरह इस ग्रुप (स्तंभ) के सभी तत्वों की संयोजकता इलेक्ट्रॉन क़ी संख्या 7 है तथा संयोजकता 1 है।


प्रश्न-5 एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है।

(a) इस तत्व की परमाणु-संख्या क्या है?

उत्तर-  इस तत्व की परमाणु संख्या 17 है।

(b) निम्न में किस तत्व के साथ इसकी रासायनिक समानता होगी? (परमाणु-संख्या कोष्ठक में दी गईहै)

  • N(7)
  • F(9)
  • P(15)
  • Ar(18)

उत्तर-

  • N(7) = 2,5
  • F(9) = 2,7
  • P(15) = 2,8,5
  • Ar(18) = 2,8,8

F(9) में संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या 7 है दिए गए तत्व के समान है। अतः इस तत्व के रासायनिक गुण F

 के समान होंगे।

प्रश्न-6 आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति ,निम्न प्रकार है

 समूह 16

 -

 -

 B

 समूह 17

 -

 A

 C

अब बताइए कि

(a) Aधातु है या अधातु

उत्तर- A अधातु है क्योंकि समूह 17 आवर्त सारणी के दाईं ओर है।

(b) Aकी अपेक्षा Cअधिक अभिक्रियाशील है या कम?

उत्तर- C, A से कम अभिक्रियाशील होगी, क्योंकि समूह में ऊपर से नीचे बढ़ने पर हैलोजन कीअभिक्रियाशीलता घटती है।

(c) C का साइज़ B से बड़ा होगा या छोटा? 

उत्तर- Cका साइज़ Bसे छोटा होगा, क्योंकि आवर्त में बाईं ओर से दाईं ओर बढ़ने पर परमाणु का साइज़ घटता है।

(d) तत्व Aकिस प्रकार के आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा?

उत्तर- Aऋणायन बनाएगा क्योंकि इसके बाहरी कोश में 7इलेक्ट्रॉन है। अतः 1इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर ऋण आवेश (आयन) (A) बनाएगा।


प्रश्न-7 नाइट्रोजन (परमाणु-संख्या 7 तथा फॉस्फोरस (परमाणु-संख्या 15आवर्त सारणी के समूह 15तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन-सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों?

उत्तर- नाइट्रोजन (7) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास −2, 5 फॉस्फोरस (15) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास −2, 8, 5चूँकि नाइट्रोजन में दो कोश तथा फॉस्फोरस में 3 कोश हैं इसलिए नाइट्रोजन का परमाणे साइज कम होने के कारण नाभिक को आवेश इलेक्ट्रॉन को आसानी से ग्रहण कर ऋणायन बना लेता है। अतःनाइट्रोजन अधिक विद्युत ऋणात्मक होगा, क्योंकि किसी वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर विद्युत ऋणात्मक घटती है।


प्रश्न-8 तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्तसारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है?

उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उसके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर व्यवस्थित किया गया है।

कोशों की संख्या = आवर्त संख्या

बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या (संयोजकता इलेक्ट्रॉन) से समूह (ग्रुप) संख्या निर्धारित होती है। संयोजकता इलेक्ट्रॉन 1वाले तत्वों को ग्रुप 1 में, संयोजकता इलेक्ट्रॉन 2 वाले तत्वों को ग्रुप 2मेंतथा संयोजकता इलेक्ट्रॉन 3वाले तत्वों को ग्रुप 13में (3या 3से ज्यादा संयोजकता इलेक्ट्रॉन के लिएग्रुप संख्या = संयोजकता इलेक्ट्रॉन + 10 = 3 +10 =13)

उदाहरण के लिए, Na:K2,L8,M1

आवर्त =3

समूह  =1

प्रश्न-9 आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्शियम (परमाणु-संख्या 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु-संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्शियम के समान हैं।

उत्तर- कैल्शियम (Ca) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8,8,2दिए गए तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-

परमाणु संख्या (12) = 2,8, 2

परमाणु संख्या (21) = 2,8,8,3

परमाणु संख्या (19) = 2, 8, 8, 1

परमाणु संख्या (38) = 2, 8, 8, 18, 2

चूँकि दिए गए तत्वों में से परमाणु संख्या 12और 38 वाले तत्वों के बाहरी कोश में विद्यमान इलेक्ट्रॉनों की संख्या कैल्शियम के बाहरी कोश में स्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या के समान हैं अर्थात् इन दोनों तत्वों की संयोजकता इलेक्ट्रॉन Ca के समान हैं। इसलिए ये दोनों तत्व Ca की तरह भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म प्रदर्शित करेंगे।


प्रश्न-10 आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।

उत्तर-

 मेंडेलीफ की आवर्त सारणी

 आधुनिक आवर्त सारणी

 1. तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया गया है

 1. तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु संख्या के क्रम में व्यवस्थित किया गया है

 2. इसमें 8समूह (ग्रुप) तथा 6पिरियड (आवर्त) होते हैं

 2. इसमें 18 समूह (ग्रुप) तथा 7 पिरियड होते हैं

 3. मेंडेलीफ आवर्त सारणी में कई कमियाँ/विसंगतियाँ पाई गई; जैसे-हाइड्रोजन का स्थान, समस्थानिकों का स्थान, अधिक परमाणु द्रव्यमान वाले तत्व (Co) को (Ni) के पहले रखना आदि

 3. इसमें ये सारी कमियाँ/विसंगतियाँ नहीं पाई गई बल्कि दूर हो गई

 4. तत्वों के स्थान ग्रुप तथा आवर्त का अनुमान लगाना संभव नहीं है

 4. इसमें इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर तत्वों के ग्रुप तथा आवर्त का पता चल जाता है

 5. इसमें संक्रमण तत्वों (Transition elements) का अलग से स्थान नहीं है

 5. इसमें संक्रमण तत्वों का अलग से स्थान है

 6. यह किसी ग्रुप में तत्वों के रासायनिक गुणों की समानता की व्याख्या करने में असमर्थ है

 6. किसी ग्रुप में तत्वों के रासायनिक गुण समान इसलिए होते हैं, क्योंकि इनमें तत्वों की संयोजकता इलेक्ट्रॉनसमान होती है। अर्थात् इसकी व्याख्या करने में समर्थ है

 7. इसमें अक्रिय गैस नहीं है

 7. इसमें अक्रिय गैसों के लिए अलग से स्थान है

 8. लैन्थैनाइड तथा ऐक्टिनाइड अनुपस्थित होते हैं

 8. इसमें आवर्त सारणी के नीचे लैन्थैनाइड तथा ऐक्टिनाइड होते हैं


awart sarni pdf (Periodic table)


Mendlif ki awart sarni pdf, way2pathshala


www.way2pathshala.in 




NCRT SCIENCE CLASS 10 SOLUTION IN HINDI👇


 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR1-रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR2-अम्ल क्षारक एवं लवण

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR3- धातु एवं अधातु

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR4-कार्बन एवं उसके यौगिक

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR5-तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR6-जैव प्रक्रम

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR7-नियंत्रण और समन्वय

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR8-जीव जनन कैसे करते हैं

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR9-अनुवांशिकता एवं जैव विकास

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR10-प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR11-मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR12-विद्युत

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR13- विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR14-ऊर्जा के स्रोत 

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR15- हमारा पर्यावरण

 SCIENCE CLASS 10 CHAPETR16- प्राकृतिक संसाधनों का संपोषित प्रबंधन


Post a Comment

0 Comments