कक्षा 8 विज्ञान पाठ 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी



कक्षा 8 विज्ञान पाठ 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी 


NCERT Class 8th Science Chapter 1- CROP PRODUCTION AND MANAGEMENT
NCERT Solution For Science Chapter 1. फसल उत्पादन एवं प्रबंध - बहुत से विद्यार्थी हर साल आठवीं की परीक्षा देते है लेकिन विभिन्न कारणों के चलते   अच्छे अंक प्राप्त नहीं हो पाते जिस कारण उनको एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है इसको ध्यान में रखते हुये वो सभी छात्र जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है उनके लिए WWW.WAY2पाठशाला के द्वारा यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 1. (फसल उत्पादन एवं प्रबंध) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions For class 8th Chapter 1. Crop Production And Management बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में दिया हैजिसका प्रमुख उद्देश्य  छात्रों को पढ़ने में कोई दिक्कत न आए  और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।


कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 1

पाठ नाम(Chapter name):- फसल उत्पादन एवं प्रबंधन




 एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 1

कक्षा 8 विज्ञान के प्रश्न उत्तर

छात्रों की आवश्यकताओं ध्यान में रखते हुए www.way2pathshala.in यहाँ पर कक्षा 8 विज्ञान पाठ 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी पोस्ट में कक्षा 8 विज्ञान के प्रश्न उत्तर को आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। 

प्रश्न सही शब्दों को छाँट कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(तैरने, जल, फसल, पोषक, तैयारी)

() एक स्थान पर एक ही प्रकार के बड़ी मात्रा में उगाये गये पौधों को ---------कहते है।

() फसल उगाने से पहले प्रथम चरण मिट्टी की---------होती है।

() क्षतिग्रस्त बीज जल की सतह पर--------- लगेंगे।

()फसल उत्पादन के लिए पर्याप्त सूर्य का प्रकाश एवं मिट्टी से------तथा -------आवश्यक है।

 उत्तर ()-फसल, ()-तैयारी,()-तैरने,()-जल तथा पोषक

 

प्रश्न 2 खण्ड '' को खण्ड '' से मिलान कीजिए

खण्ड ''

खण्ड ''

1 खरीफ फसल

A मवेशियों का चारा

2 रबी फसल

B यूरिया एवं सुपर फॉस्फेट

3 रासायनिक उर्बरक

C पशु अपशिष्ट, गोबर, मूत्र, एवं पादप अवशेष

4 कार्बनिक खाद

D गेंहूँ, चना, मटर

E धान एवं मक्का

उत्तर [1-E, 2-D, 3-B, 4-C]

प्रश्न3 निम्न के दो-दो उदाहरण दीजिये।

(खरीफ फसल, रबी फसल)

उत्तर

() खरीफ फसल- मक्का, धान

() रबी फसल-गेँहू, चना

प्रश्न4 निम्न को अपने शब्दों में एक-एक पैराग्राफ लिखिए

(मिट्टी तैयार करना, बुआई,निराई,थ्रेशिंग)

उत्तर

() मिट्टी तैयार करना -किसी भी फसल का उत्पादन करने के लिये किये जाने वाले विभिन्न चरणों में यह पहला चरण होता है। इस चरण का मुख्य कार्य मिट्टी को अच्छी तरह काट कर उसे भुरभुरी तथा मुलायम करना होता है जिससे पौधे की जेड अच्छी तरह से प्रवेश कर सके और किसान का मित्र, केचुआ आसानी से मुलायम मिट्टी में प्रवेश कर उसको उपजाऊ बना सके।

() बुआई-अच्छी तरह से मिट्टी की तैयारी करने के बाद फसल की बुआई करना महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।  खेत की बुआई में बोई जाने वाली फसल के बीजो को मशीन अथवा हाथ की सहायता से छिड़क दिया जाता है।  इस क्रिया के समय बीजों की गुड़वत्ता का ध्यान रखना अतिआवश्यक है।  बीजों का चुनाव अच्छा होने से पौधे स्वस्थ एवं मजबूत निकलते है।

 () निराई-उगी हुयी फसल से उगे हुये खरपतवारो को बाहर निकालना ही फसल की निराई कहलाता है।  फसल की निराई होने से मिट्टी के पोषक तत्व, खर पतवार के द्वारा ग्रहण कर लिया जाता है, इस प्रकार फसल का उत्पादन घट जाता है। 

() थ्रेसिंग- फसल का पूरी तरह से पाक जाने के बाद उससे बीजो अथवा दानों को भूसे से अलग करने की क्रिया थ्रेसिंग कहलाती है

 

प्रश्न5 स्पष्ट कीजिये की उर्बरक,खाद से किस प्रकार भिन्न है ?

उत्तर-उर्बरक तथा खाद में अंतर

उर्बरक

  1. उर्बरक एक अकार्बनिक लवण है। 
  2. उर्बरक का उत्पादन कारखानों में किया जाता है।
  3. उर्बरक से मिटटी ह्यूमस प्राप्त नहीं होता है।
  4. उर्बरक में पादप पोषक तत्व उचित मात्रा में होते है।
  5. उर्बरक पानी में घुलनशील होने से इनका अवशोषण आसानी से हो जाता है।

 खाद

  1. खाद एक कार्बनिक पदार्थ है।
  2. खाद का उत्पादन खेतों में किया जाता है।
  3. खाद से मिट्टी को उचित मात्रा में ह्यूमस प्राप्त होता है।
  4. खाद में पोषक तत्व कम मात्रा में होते है।
  5. खाद पानी में अघुलनशील होने के कारण इसका अवशोषण धीरे-धीरे होता है।

 

प्रश्न6 सिंचाई किसे कहते है ?जल संरक्षित करने वाली सिचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिये।

उत्तर-फसलों को कृतिम रूप से जल देना ही सिचाई कहलाता है।

अथवा

फसलों को उगाने के लिए वर्षा जल के अतिरिक्त कृत्रिम उपायों द्वारा मृदा जल देने की क्रिया को सिचाई कहते है।

 जल संरक्षण करने वाली सिचाई दो विधियाँ

सतही सिचाई

सिचाई की यह विधि अत्यंत प्राचीन है।  कुल सिंचित क्षेत्र का लगभग 95% भाग आज भी इसी विधि से सिंचित किया जाता है। इस विधि में पानी को खेत में खुला छोड़ दिया जाता है जिससे वह पुरे खेत में फ़ैल जाये। सिचाई की इस विधि को धरातलीय अथवा गुरत्वीय सिचाई के नाम से भी जाना जाता है।


छिड़काव सिचाई

इस विधि के द्वारा सामान्यतः सिचाई उन क्षेत्रों में की जाती है जहाँ पानी की कमी पायी जाती है तथा भूमि असमतल होती है इस विधि में जल को पम्प के द्वारा पाइप में भेजा जाता है।  पाइप में लगे नोजल से पानी बहार वर्षा के रूप में निकलता है।  इस तरह पानी की मात्रा कम लगती है।

प्रश्न 7 यदि गेंहूं को खरीफ ऋतु में उगाया जाये तो क्या होगा ? चर्चा कीजिये।

उत्तर गेंहू रबी की फसल है।  जिसकी बुआई जड़ों के मौसम में होती है जबकि खरीफ ऋतु का समय जून से सितम्बर होता है। इस समयान्तराल में वर्षा अधिक मात्रा में होती है।  जल की मात्रा अधिक होने से गेंहूँ की फसल पूरी तरह सड़ कर खराब हो जायेगी।

 

प्रश्न 8 खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी पर क्या प्रभाव पड़ता है ? व्याख्या कीजिये।

उत्तर किसी खेत में लगातार एक ही फसल को उगाने पर खेत की मिट्टी में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इन पोषक तत्वों की कमी होने से फसल के उत्पादन में में लगातार कमी आती जाती है।  फसल की अच्छी पैदावार के लिये यह आवश्यक है की हमेशा फसल को बदल-बदल कर बोना चाहिये तथा खेत को कुछ समय के लिये खाली छोड़ देना चाहिए और दलहनी फसल को समय-समय पर उगाना चाहिए जिससे भूमि में नाइट्रोजन की पूर्ति होती रहे।

 

प्रश्न 9 खरपतवार क्या है ? हम इनका नियंत्रण कैसे कर सकते है ?

उत्तर वह अवांक्षित पौधे जो खेत में फसल के साथ उग आते है उन्हें खरपतवार कहा जाता है।

खरपतवार का नियंत्रण

  1. फसल की बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह से जुताई करनी चाहिये जिससे खरपतवार अथवा उसके बीज सूख जाये।
  2. एक प्रकार की फसल का उत्पादन लगातार नहीं करना चाहिये, बदल-बदल कर फसलों का उत्पादन करने से खरपतवारों को रोका जा सकता है।
  3. खरपतवार नाशी का प्रयोग करके इनका नियंत्रण किया जा सकता है।

प्रश्न 10 निम्न बॉक्स को सही क्रम में इस प्रकार लगाइये की गन्ने की फसल उगाने का रेखा चित्र तैयार हो जाये।

 

फसल को चीनी मिल में भेजना 

1

 

सिंचाई

2

 

कटाई

3

 

बुआई

4

 

 

मिट्टी तैयार करना

5

 

खेत की बुआई करना

6

 

खाद देना

7

 

उत्तर 5-6-4-7-2-3-1

 

प्रश्न 11 नीचे दिये गये संकेतों की सहायता से पहेली को पूरा कीजिये

1

 

 

 

2

 

 

3

 

 

 

 

 

4

 

 

 

 

5

 

 

6

 

 

 

 

 

7

 

 

 

 ऊपर से नीचे की और

1. सिंचाई का एक पारम्परिक तरीका है
2. बड़े पैमाने पर पालतू पशुओं की उचित देखभाल करना
3. फसल जिन्हे वर्षा ऋतु में बोया जाता है  
6. फसल पक जाने के बाद काटना

 बायीं से दायी और

1. शीत ऋतु में उगाई जाने वाली फसले
4. एक ही किस्म के पौधे जो बड़े पैमाने पर उगाये जाते है।
5. रसायनिक पदार्थ जो पौधों को पोषक प्रदान करते है। 
7. खरपतवार हटाने की प्रक्रिया

 उत्तर

 

1

बी

 

 

2

 

3

शु

री

पा

 

4

 

5

र्ब

6

 

 

 

टा

 

7 नि

रा

 



हम आशा करते हैं कि आप सभी को हमारे पेज कक्षा 8 विज्ञान पाठ 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी से एनसीईआरटी विज्ञान विषय के विभिन्न अध्यायों के समाधान मिलने से अपनी परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिली होगी। अगर छात्रों को हमारा पोस्ट पसंद आया तो वे इसे अपने दोस्तों के बीच शेयरकरे।

सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 8 


पाठ

पाठ का नाम

Class 8 Science Chapter 1

फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

Class 8 Science Chapter 2

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

Class 8 Science Chapter 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 

Class 8 Science Chapter 4

पदार्थ : धातु और अधातु 

Class 8 Science Chapter 5

कोयला और पेट्रोलियम

Class 8 Science Chapter 6

दहन और ज्वाला 

Class 8 Science Chapter 7

पौधों एवं जन्तु का संरक्षण

Class 8 Science Chapter 8

कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य

Class 8 Science Chapter 9

जन्तुओं में जनन 

Class 8 Science Chapter 10

किशोरावस्था की ओर

Class 8 Science Chapter 11

बल तथा दाब

Class 8 Science Chapter 12

घर्षण 

Class 8 Science Chapter 13

ध्वनि

Class 8 Science Chapter 14

विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

Class 8 Science Chapter 15

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Class 8 Science Chapter 16

प्रकाश

Class 8 Science Chapter 17

तारे और सौर परिवार

Class 8 Science Chapter 18

वायु तथा जल का प्रदूषण



Post a Comment

0 Comments