एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 13 ध्वनि (Sound) way2pathshala
NCERT Class 8th Science Chapter 13 - Sound ,NCERT Solution For Science Chapter 13 ध्वनि , बहुत से विद्यार्थी हर साल आठवीं की परीक्षा देते है लेकिन विभिन्न कारणों के चलते अच्छे अंक प्राप्त नहीं हो पाते जिस कारण उनको एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है इसको ध्यान में रखते हुये वो सभी छात्र जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है उनके लिए www.way2pathshala.in के द्वारा यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 13 ध्वनि way2pathshala के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions For class 8th Chapter 13 Sound बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में दिया है जिसका प्रमुख उद्देश्य छात्रों को पढ़ने में कोई दिक्कत न आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।
कक्षा (Class) :-8
विषय(Subject):- विज्ञान (Science)
पाठ Chapter):- 13
पाठ नाम(Chapter name):- ध्वनि
Q1 सही उत्तर चुनिए
ध्वनि संचारित हो सकती है-
- केवल वायु या गैसों में
- केवल ठोसों में
- केवल द्रवों में
- ठोसों, द्रवों तथा गैसों में
Answer 4. ठोसों, द्रवों तथा गैसों में
Q2 निम्न में से किस वाक ध्वनि की आवत्ति न्यूनतम होने की सम्भावना है-
- छोटी लड़की की
- छोटे लड़के की
- पुरुष की
- महिला की
Answer 2.छोटे लड़के की
Q3 निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने (T) तथा गलत कथन के सामने (F) पर निशान लगाइए.
- ध्वनि निर्वात में संचारित नहीं हो सकती। (T)
- किसी कंपित वस्तु के प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या को इसका आवर्तकाल कहते हैं। (F)
- यदि कंपन का आयाम अधिक है तो ध्वनि मंद होती है। (F)
- मानव कानों के लिए श्रव्यता का परास 20 Hz से 20,000 Hz है(T)
- कंपन की आवृत्ति जितनी कम होगी तारत्व उतना ही अधिक होगा।(F)
- अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते हैं। (F)
- ध्वनि प्रदूषण आंशिक श्रवण अशक्तता उत्पन्न कर सकता है। (T)
Q4 उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
- किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को -------कहते है।
- प्रबलता कम्पन के---------से निर्धारित की जाती है।
- आवृत्ति का मात्रक............है
- अवांछित ध्वनि को............कहते हैं।
- ध्वनि की तीक्ष्णता कंपनों की ...........से निर्धारित होती है।
Answer
- आवर्तकाल
- आयाम
- हर्ट्ज
- शोर
- आवृत्ति
Q5 एक दोलक 4 सेकंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल तथा आवृत्ति ज्ञात कीजिए।
Answer
दोलक का आवर्तकाल
40 दोलन पूरा करने में लगा समय = 4 सेकंड 1 दोलन पूरा करने में लगा समय = 4/40 = 1/10 =0.1 सेकंड
दोलक काआवृत्ति
4 सेकंड में होने वाले दोलनों की संख्या = 40
1 सेकंड में होने वाले दोलनों की संख्या = 40/4 = 10
Q6 एक मच्छर अपने पंखों को 500 कम्पन प्रति सेकंड की औसत दर से कंपित करके ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन का आवर्तकाल कितना है?
Answer 500 कंपन करने में लगता है = 1 सेकंड 1 कंपन करने में लगता है = 1/500 सेकंड = 0.002 सेकंड
Q7 निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है
- ढोलक
- सितार
- बाँसुरी
Answer
- ढोलक - तानित झिल्ली
- सितार - तार
- बाँसुरी - वायु-स्तंभ
Q 8 शोर तथा संगीत में क्या अंतर है ? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है?
Answer. शोर-अप्रिय या अवांछित ध्वनि को शोर कहते हैं। संगीत-सुस्वर ध्वनि को संगीत कहते हैं । यह सुखद होती है। हाँ! संगीत भी कभी- कभी शोर बन जाता है यदि संगीत अत्यंत प्रबल हो जाए।
Q9 अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।
Answer. ध्वनि प्रदूषण के स्रोत निम्नलिखित हैं-
- मशीनें
- विस्फोट (पटाखों का फटना)
- वाहनों की ध्वनियाँ
- वातानुकूलक ऊँची आबाज में चलाए गए रेडियो, टीवी आदि।
- लाउडस्पीकर
- कूलर
Q10 वर्णन कीजिए कि ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है?
Answer ध्वनि प्रदूषण मानव क लिए निम्न प्रकार से हानिकारक है-
- इससे स्वास्थ्य संबंधी अनेक दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं जैसे-नींद न आना, तनाव, उच्च रक्तचाप आदि।
- व्यक्ति की सुनने की क्षमता अस्थायी या स्थायी रूप से कम हो जाती है।
Q11 आपके माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़ कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
Answer. अगर हमारे माता-पिता के पास दो तरह के मकानों में से चुनाव करने का मौका है तो हम अपने माता-पिता को सड़क से तीन गली छोड़कर बना मकान खरीदने का प्रस्ताव देंगे। इस मकान में ध्वनि प्रदूषण दूसरे मकान के मुकाबले काफी कम होगा, क्योंकि सड़क के किनारे बने मकान में वाहनों की ध्वनियाँ आदि ज्यादा सुनाई देंगी। इससे स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें हो सकती हैं तथा सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसके अतिरिक्त, सड़क के किनारे बने मकान में वायु प्रदूषण भी काफी अधिक होगा। इसलिए सड़क से तीन गली छोड़कर बना मकान ही उत्तम होगा।
Q12 मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।
Answer.मानवों में ध्वनि वाक्यंत्र या कंठ द्वारा उत्पन्न होती है। यह श्वासनली के ऊपरी भाग पर स्थित है। वाक्यंत्र के दोनों ओर दो वाक् तंतु तनित हैं। उनके बीच में वायु के निकलन के लिए एक संकीर्ण झिरी बनी होती है। जब फेफड़ों द्वारा वायु को झिरी से बाहर निकाला जाता है तो वाक्-तंतु कम्पन करते हैं। ध्वनि उत्पन्न होने का कारण ये कम्पन ही है। वाक्-तंतुओं से जुड़ी माँसपेशियाँ तंतुओं को ढीला या तना कर सकती हैं। ध्वनि पूर्णरुप से तंतुओं को ढीले या तनेपन पर निर्भर करती है।
Q 13 आकाश में तडित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तडित पहले दिखाई देती है तथा मेघगर्जन बाद में सुनाई देता है। क्या आप इसकी व्याख्या कर सकते हैं?
Answer. आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तड़ित,मेघगर्जना सुनने की अपेक्षा पहले दिखाई देती है। इसका कारण यह है कि प्रकाश की चाल (3X103 मी०/से०) ध्वनि की चाल से काफी अधिक है। इसलिए वह हमें आवाज सुनाई देने से पहले दिखाई देता है।
हम आशा करते हैं कि आप सभी को हमारे पेज कक्षा 8 विज्ञान पाठ 13 ध्वनि (Sound), एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी से एनसीईआरटी विज्ञान विषय के विभिन्न अध्यायों के समाधान मिलने से अपनी परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिली होगी। अगर छात्रों को हमारा पोस्ट पसंद आया तो वे इसे अपने दोस्तों के बीच शेयरकरे।
सम्पूर्ण NCERT समाधान
विज्ञान-कक्षा 8
पाठ
पाठ का नाम
Class 8 Science Chapter 1
Class 8 Science Chapter 2
Class 8 Science Chapter 3
Class 8 Science Chapter 4
Class 8 Science Chapter 5
Class 8 Science Chapter 6
Class 8 Science Chapter 7
Class 8 Science Chapter 8
Class 8 Science Chapter 9
Class 8 Science Chapter 10
Class 8 Science Chapter 11
Class 8 Science Chapter 12
Class 8 Science Chapter 13
Class 8 Science Chapter 14
Class 8 Science Chapter 15
Class 8 Science Chapter 16
Class 8 Science Chapter 17
Class 8 Science Chapter 18
पाठ | पाठ का नाम |
Class 8 Science Chapter 1 | |
Class 8 Science Chapter 2 | |
Class 8 Science Chapter 3 | |
Class 8 Science Chapter 4 | |
Class 8 Science Chapter 5 | |
Class 8 Science Chapter 6 | |
Class 8 Science Chapter 7 | |
Class 8 Science Chapter 8 | |
Class 8 Science Chapter 9 | |
Class 8 Science Chapter 10 | |
Class 8 Science Chapter 11 | |
Class 8 Science Chapter 12 | |
Class 8 Science Chapter 13 | |
Class 8 Science Chapter 14 | |
Class 8 Science Chapter 15 | |
Class 8 Science Chapter 16 | |
Class 8 Science Chapter 17 | |
Class 8 Science Chapter 18 |
0 Comments