कक्षा 9 विज्ञान पाठ 1 हमारे आस-पास के पदार्थ class 9 ncert science solution in Hindi

 कक्षा 9  विज्ञान पाठ 1 हमारे आस-पास के पदार्थ class 9 ncert science solution in Hindi

इस पोस्ट में www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के द्वारा  हमारे आस पास के पदार्थ महत्वपूर्ण प्रश्न, Matter In Our Surroundings Class 9 Ncert NCERT, Solutions Of Science In Hindi For Class 9 Chapter 1, हमारे आस-पास के पदार्थ विज्ञान Chapter 1 Science Class 9 Notes In Hindi हमारे आस पास के पदार्थ प्रश्न उत्तर ,हमारे आस पास के पदार्थ Pdf ,हमारे आस पास के पदार्थ सवाल जवाब Notes Of Class 9th Ch 1 हमारे आस-पास के पदार्थ विज्ञान,कक्षा 9वी विज्ञान पाठ 1 पाठ 1 हमारे आस-पास के पदार्थ कक्षा 9 विज्ञान पाठ 1 के प्रश्न उत्तर रसायन विज्ञान कक्षा 9 अध्याय 1 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है | 

कक्षा (Class) :-9 

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 1 

पाठ नाम(Chapter name):- हमारे आस-पास के पदार्थ



 PAGE-4

Q 1 निम्नलिखित में से कौन से पदार्थ हैं – कुर्सी, वाय, स्नेह, गध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, शीतल पेय, इत्र की सुगंध 

Answer कुर्सी, वायु, बादाम, शीतल पेय पदार्थ है। 

Q2 निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बतायें। गरमा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुंच जाती है लेकिन ठडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है। 

Answer पदार्थ के कणों की गतिज ऊर्जा उन पदार्थ के तापक्रम बढ़ने पर बढ़ती है। गरम खाने के कणो में गतिज ऊर्जा ज्यादा होती है। ज्यादा गतिज ऊर्जा के कारण गरम खाने के कणो में बिसरण अधिक होता है। इस वजह से गरम खाने की गंध कई मिटर दूर तक पहुंच जाती है जबकि ठडे खाने की महक लेने के लिए हमे उसके पास तक जाना पड़ता है।

Q3 स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है? 

Answer जल के कणों के बीच दूरीज्यादा होने के कारण उनके बीच आकर्षण बल कम रेहता है। इसलिए स्विमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। 

Q 4 पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएं होती है? 

Answer पदार्थ के कणों की बिशेषताएं निम्नलिखित है।  

  1. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान मौजूद होते है जिससे एक पदार्थ के कण दूसरे पदार्थों के कणों के रिक्त जगहों में समावेशित हो सकते है। 
  2. पदार्थ के कणो निरंतर गतिशील रहते है अर्थात उसमे गतिज ऊर्जा होते है
  3. पदार्थों के कणों के बीच एक बल कार्य करत है जिसको आकर्षण बल कहा जाता है। 


 PAGE-6

Q 1 किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं। (घनत्व द्रव्यमान/आयतन) बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें- वायु, चिमनी का धुआँ, शहद, जल, चोक, रुई और लोहा।

Answer बढ़ते हुए घनत्व के क्रम- वायु, चिमनी का धुआँ, रई, जल, शहद, चोक, लोहा

Q2 

1. पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गणो में होने वाले अंतर को सारणीबदध कीजिए। 

अवस्था

ठोस

द्रव

गैस

आकर

निश्चित   

अनिश्चित               

अनिश्चित               

आयतन

निश्चित   

निश्चित

अनिश्चित               

सीमाएं  

स्पष्ट

अस्पष्ट

अस्पष्ट

संपीडयता

नगण्य

नगण्य

अधिकतम

गतिज ऊर्जा

नगण्य

मध्यम

अधिकतम

विसरण

मध्यम

मध्यम   

अधिकतम

Answer2  निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए- दृढ़ता, संपीडयता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व। 

  • दृढ़ता- बाहर से शक्ति प्रयोग करने से भी पदार्थ का आकर बनाए रखने की गुण को दृढ़ता कहते है। ठोस में सबसे अधिक, द्रव में सामान्य, गैस में नुनयतम
  • संपीडयता- संपीडयता के हेतु पदार्थ को दबाया जा सकता है। ठोस में उपेक्षणीय होती है, द्रव थोड़ा संकोचशील होता है और गैस में अधिकतम संपीडयता होता है।
  • तरलता-इस गुण के कारण पदार्थ बहाव होता है। ठोस में सबसे कम, द्रव में मध्यम और गैस में अधिकतम होता है। 
  • बर्तन में गैस का भरना- द्रव एवं गैस को जिसमें रखा जाता है उस धारक का आकार लेते है। ठोस बर्तन को पूरा नहीं भर सकता है।
  • आकार- एक स्पष्ट सीमा के अन्दर पदार्थ का निश्चत निर्माण। द्रव और गैस का कोई निश्चित आकर नहीं होता। 
  • गतिज ऊर्जा- पदार्थों के कणों की गति को गतिज ऊर्जा खा जाता है। गैस में अधिकतम, द्रव में मध्यम, ठोस में न्यूनतम गतिज ऊर्जा होता है। 
  • घनत्व- किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं। घनत्व= द्रव्यमान/आयतन।


Q3 कारण बताएँ

(a) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं। 

Answer -गैस में गतिज ऊर्जा अधिकतम होता है और कणों के बीच में आकर्षण शक्ति कम होने की कारण गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं। 

(b) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है। 

Answer-गैसीय अवस्था में कणों की गति सबसे ज्यादा होती है। कणों के साथ बर्तन के दीवारों का संघर्ष होता है और दीवारों पर दबाव डालती है। 

(c) लकड़ी की मेज़ ठोस कहलाती है। 

Answer-लकड़ी की मेज़ ठोस पदार्थ है और उसका निश्चित आकार एव आयतन होता है। इसका संपीडयन नही होता है। इस गुण के लिये लकड़ी की मेज़ ठोस कहलाती है। 

(d) हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा। 

Answer-हवा पदार्थ के गैसीय अवस्था है जहा कणों के बीच में खाली जगह होता है जो द्रव या फिर ठोस में नहीं होता है। ठोस में कणों के बीच में आकर्षण शक्ति अधिक होती है और खाली जगह भी कम होती है, दृढ़ता देती है। ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए बहुत शक्ति चाहिए।

Q4 सामान्यतया ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हए देखा होगा। पता लगाइए, ऐसा क्यों होता है? 

Answer-बर्फ का घनत्व जल के घनत्व से कम होता है। जल जमने से बर्फ होता है, इस लिए बर्फ के अन्दर रिक्त स्थान रहता है और इसलिए बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हये देखा जाता है। 

 PAGE-9


Q1 निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदले।

  1.  300K 
  2. 573K 

Answer 

1.  300K को °C में बदलना 

°C ताप = K ताप-273

=300-273

=27°C 

2. 573 को °C में बदलना 

°C ताप= K ताप-273

=573-273

= 300°C 


Q2 निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या होगी? 

  1. 250°C 
  2. 100°C 

Answer 

1. 250°C ताप पर जल वाष्पीत हो जाता है।

2. 100°C ताप पर जल वाष्प अवस्था में होगा।


Q3 किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है?

Answer  पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान दी गयी ऊष्मा (गुप्त ऊष्मा) पदार्थ के कणों के बीच आनविक बन्धो को तोड़ने में खर्च होती है। इसीलिए अवस्था परिवर्तन के दौरान पदार्थ का तापमान स्थिर रहता है।


Q 4 वायुमंडलीय गैसों को द्रव में परिवर्तन करने के लिए कोई विधि सुझाव दें। 

Answer वायुमंडलीय गैसो को द्रव में परिवर्तन करने के लिए दो तरीके प्रोयोग किए जात है: गैसो के अणुयों पर दबाव बढ़ा सकते है, ताकि वो अधिक पास आ सके। गैसों का तापमान कम करना ताकि उनकी गतिज ऊर्जा कम हो जाए। 


 PAGE-11 

Q1 गर्म शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है? 

Answer गर्म शुष्क दिनो में तापमान अधिक और आद्रता कम होती है, जिसके कारण वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। वाष्पीकरण के कारण कूलर के अंदर से ठंडी हवा कमरे में फैलकर ठंडक करती है। 

Q2 गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है? 

Answer घड़े के सतह पर छिद्र होते है, जिनसे पानी बाहर निकाल सकता है। ऐसे जल घड़े से ऊष्मा लेकर लगातार वाष्पीकृत होता रहता है और घड़े से ऊष्मा के त्याग के कारण घड़े का जल ठंडा हो जाता

Q3 एसिटोन/पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारी हथेली ठंडी क्यों हो जाती है? 

Answer एसिटोन/पेट्रोल या इत्र डालने पर यह हमारी हटेली से ऊर्जा प्राप्त करके वाष्पीकृत होते है, हथेली से ऊर्जा कम होने के कारण हथेली ठंडी हो जाती है। 

Q4 कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी क्यों पी लेते है? 

Answer कप की अपेक्षा प्लेट का सतह का क्षेत्रफल अधिक होता है, जिसके कारण प्लेट से वाष्पीकरण अधिक मात्रा में होता है। अधिक वाष्पीकरण का कारण प्लेट में रखा चाय या दूध जल्दी ठंडा होता है, जिसे हम आसानी से पी लेते है। 

Q5 गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए?

Answer गर्मियों में हमें सुती कपड़े पहनने चाहिय। सूती कपड़े में सुख छिद्र रहता है और जल्दी हमारे शरीर से पसीने को अवशोषित करके बाहरी वातावरण के संपर्क में लाते है, जिससे पसीना हमारे शरीर से जल्दी वाष्पीकरण हो जाता है जिसमे गुप्त ऊष्मा भी वाष्पीकृत हो जाता है और हमारा शरीर ठंडक महसूस करता है। 

 अभ्यास के प्रश्न (Page-13)

Q 1 निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें

  1. 300K
  2. 573K

Answer 0°C= 273K

  1. 300k= (300-273)°C%D 27°C
  2. 573K= (573-273)°C= 300°C 

Q2 निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित करे।

  1. 25°C
  2. 373°C 

Answer 0°C= 273K 

  1. 25°C= (273+25)K= 298K 
  2. 373°C= (273+373)(=646K

Q3 निम्नलिखित अवलोकन हेत कारण लिखें। 

1. नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है। 

Answer-नैफ्थलीन एक विशेष ठोस पदार्थ है जो ठोस पदार्थ से द्रव अवस्था में आए बिना सीधा गैसीय अवस्था में चले जाते है। पदार्थ का इस गण को ऊर्ध्वपातन कहते हैं। 

2. हमें इत्र की गध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुंच जाती है। 

Answer-इत्र द्रव अवस्था से तेज़ी से गैसीय अवस्था में चले आते है और गैस कणों उच्च साद्रता वाली जगह से कम सांद्रता वाले जगह में फैल जाते है जिससे गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुंच जाती है। 

Q4 निम्नलिखित पदार्थं को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें। 

  1.  जल
  2. चीनी 
  3. ऑक्सीजन 

Answer कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार- ऑक्सीजन, जल, चीनी

 Q5 निम्नलिखित तापमानों पर जल की भौतिक अवस्था क्या है 

  1. 25°C 
  2. 0°C 
  3. 100°C 

Answer जल की भौतिक अवस्था

  1.  द्रव अवस्था 
  2. ठोस अवस्था
  3. गैसीय अवस्था 

Q6 पुष्टि हेतु कारण दें। 

1. जल कमरे के ताप पर द्राव है। 

Answer 

  1. कमरे के ताप पर जल मे द्राव की सारे गुण मौजूद है।
  2. बहाव है 
  3. जिस बर्तन में रखा जाए उसका आकार लेते है 
  4. निर्दिष्ट आयतन होता है 
  5. वाष्पीकरण के तापमान कमरे के तमपन से बहुत ज्यादा होता है और हिमन कमरे के तापमान से कम होता है 

2. लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है। 

  1. कमरे के ताप पर लोहे की अलमारी का
  2. आकार और आयतन निश्चित होता है 
  3. बहता नहीं है 
  4. दृढ़ रहता है
  5. गलनाक कमरे के तापमान से ज्यादा होते है इस लिए लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है। 


Q7-273K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता है? 

Answer 273K तापमान पर जल जो ऊष्मा प्राप्त करता है वो उसका ताप में वृदधि घटता है। उसी तापमान पर बर्फ में दो चीज़ देखा जाता है एक इसके अवस्था में परिवर्तन होता है और इसके तापमान में वृदधि होता है क्योंकि 273 में ये किसी दूसरे पदार्थ से गुप्त ऊष्मा प्राप्त करता है। जल किसी प्रकार की गुप्त ऊष्मा को अवशोषित नहीं करता। इसलिए बर्फ अधिक शीतलता प्रदान करती है। 

Q8 उबलते हुए जल अवस्था भाप में से जलने की तीव्रता किस में अधिक महसूस होती है? 

Answer भाप में जलने की तीव्रता अधिक महसूस होती है क्योंकि 3731K में भाप की कणों में जल की कणों से अधिक उर्जा होती है।

Q9 निम्नलिखित चित्र के लिए A,B,C,DE तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामाकित करें। 




Answer 

A- पिघलना, यहाँ ठोस द्रव में परिवर्तित हो रहा है।

B- वाष्पीकरण, यहाँ द्रव गैस में परिवर्तित हो रहा है।

C- संघनन, द्रव गैस में परिवर्तित हो रहा है।

D- जमना, द्रव ठोस अवस्था में परिवर्तित हो रहा है।

E- ऊर्ध्वपातन, यहाँ ठोस द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो रहा है।

F- ऊर्ध्वपातन, यहाँ गैस द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे ठोस अवस्था में परिवर्तित हो रहा है। 


अगर आप को हमारी पोस्ट कक्षा 9  विज्ञान पाठ 1 हमारे आस-पास के पदार्थ class 9 ncert science solution in Hindi पसन्द आयी तो जरूर अपने दोस्तों को शेयर करे। 


सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 9 

Class 9 Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु (Atoms and Molecules )



Post a Comment

1 Comments

  1. Wynn casino opens in Las Vegas - FilmfileEurope
    Wynn's first hotel casino in Las 바카라 사이트 Vegas since opening its doors in 1996, Wynn 토토 사이트 Las Vegas is the first hotel on the Strip to offer such gri-go.com a large herzamanindir selection of

    ReplyDelete