कक्षा 9 विज्ञान पाठ 3 परमाणु एवं अणु NCERT Solutions Chapter 3 Science (Atoms and Molecules in Hindi) way2pathshala

1- 

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 3 परमाणु एवं अणु NCERT Solutions  Chapter 3 Science 


कक्षा नवीन के विद्यार्थियों लिए यहां पर www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के द्वारा एनसीईआरटी कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 3 परमाणु एवं अणु (Atoms and Molecules in Hindi) के लिए समाधान दिया गया है|  इस NCERT Solutions For Class 9 Science Chapter 3 Atoms and Molecules की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है |अगर आपको यह समाधान फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे |


कक्षा (Class) :-9 

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 3

पाठ नाम(Chapter name):- परमाणु एवं अणु 


Way2pathshala


NCERT Solutions For Science Class 9th,Chapter 3 Atoms and Molecules in Hindi (परमाणु एवं अणु ) 


 प्रश्न -1 एक अभिक्रिया में 5.3 g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0 g एसिटिक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2 g कार्बन डाइऑक्साइड 8.2 g सोडियम एसीटेट एवं 0.9 g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।

सोडियम कार्बोनेट + एसिटिक अम्ल  सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल

 उत्तर-अभिकारकों का द्रव्यमान = सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान + एसिटिक अम्ल का द्रव्यमान

= 5.3 g + 6.0 g

 = 11.3 g

उत्पादों का द्रव्यमान = सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल

= 8.2 g + 2.2 g + 0.9 g 

= 11.3 g

यहाँ अभिकारकों का द्रव्यमान और उत्पादों का द्रव्यमान समान है| अतः परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।


 प्रश्न-2 हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1ः8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितनी ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?

 उत्तर-दिया गया है कि हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का अनुपात = 1:8 

जहाँ 1g हाइड्रोजन , 8 g ऑक्सीजन से संयोग करती है। 

इसी प्रकार 3 g हाइड्रोजन होने पर वह 8 x 3 = 24 g ऑक्सीजन से संयोग करेगी।

प्रश्न- 3 डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अधिग्रहित द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है ?

 उत्तर-डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का दूसरा अधिग्रहित द्रव्यमान के संरक्षण नियम का परिणाम है|जिसके अनुसार “परमाणु अविभाज्य और अत्यंत छोटे कण होते हैं जो किसी भी  रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं, न ही उनका विनाश होता है।”

 प्रश्न -4 डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अधिग्रहित निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?

 उत्तर-डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का 6वाँ अधिग्रहित निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है| जिसके अनुसार “किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या एवं प्रकार निश्चित होते हैं।"

प्रश्न- 5 परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।

उत्तर-कार्बन-12 समस्थानिक के किसी एक परमाणु के द्रव्यमान का 1/12वें भाग का द्रव्यमान परमाणु द्रव्यमान इकाई कहलाता है।


 प्रश्न-6 एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है ?

 उत्तर-एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना संभव इसलिए नहीं है क्योंकि इनका आकार बहुत  छोटा होता है। इसे सामान्यतः नैनोमीटर में मापा जाता है। 

 प्रश्न-7 निम्न के सूत्र लिखिए

  1. सोडियम ऑक्साइड
  2. ऐलुमिनियम क्लोराइड
  3. सोडियम सल्फाइड
  4. मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड

 उत्तर-

1-सोडियम ऑक्साइड 

  • तत्व नाम-सोडियम 
  • तत्व  प्रतीक-Na  
  • आवेश -  +1    
  • वज्र गुणन-   2 Na
  • सूत्र -Na2O

2- ऐलुमिनियम क्लोराइड

तत्व नाम- एलुमिनियम 

  • तत्व  प्रतीक-  Al
  • आवेश- +3
  • वज्र गुणन- 1 Al 
  • सूत्र -AICI3

3- सोडियम सल्फाइड

तत्व नाम- सोडियम 

  • तत्व  प्रतीक- Na   
  • आवेश- +1  
  • वज्र गुणन-2 Al 
  • सूत्र-Na2S

4- मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड 

तत्त्व नाम-मैग्नीशियम 

  • तत्त्व  प्रतीक-Mg
  • आवेश- +2  
  • वज्र गुणन-1 Mg
  • सूत्र-Mg(OH)2


प्रश्न- 8 निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए

  1. Al2(SO4)3
  2. CaCl2
  3. K2SO4
  4. KNO3
  5. CaCO3

 उत्तर-

1-Al2(SO4)3- एलुमिनियम सल्फेट 

2- CaCl2-कैल्सियम क्लोराइड 

3- K2SO4-पोटेशियम सल्फेट 

4- KNO3-पोटेशियम नाइट्रेट

5- CaCO3-कैल्शियम कार्बोनेट


प्रश्न- 9 रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है?

 उत्तर- जब किसी यौगिक में उपस्थित सभी तत्वों के संघटक को उनके रासायनिक प्रतीक रूप में एक साथ व्यक्त किया जाता है तो प्राप्त सूत्र को रासायनिक सूत्र तथा अणु सूत्र कहते हैं।

उदाहरण  के लिये -K2CO3 एक रासायनिक सूत्र है जो पोटेशियम, कार्बन तथा ऑक्सीजन के संघटक को प्रदर्शित करता है।    


प्रश्न-10 निम्न में कितने परमाणु उपस्थित हैं?

  1. H2S 
  2.  PO3−4 

उत्तर-

(1) H2S अणु में  हाइड्रोजन के 2 परमाणु तथा  सल्फर का 1 परमाणु  है।  

परमाणुओं की कुल संख्या 1 + 2 = 3 है।

(2) PO3−4 आयन में फास्फोरस का 1 परमाणु तथा ऑक्सीजन के 4 परमाणु हैं। 

परमाणुओं की कुल संख्या 4 + 1 = 5 है।


 प्रश्न-11 निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान की गणना कीजिए।

H2, , O2,  Cl2, CO2, CH4, C2H6 , C2H4,  NH3, CH3OH

 उत्तर- 

  • H का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 1 = 2 u (H परमाणु द्रव्यमान = 1 u) 
  • O2 का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 16 = 32 u (O परमाणु द्रव्यमान = 16 u) 
  • Cl2 का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 35.5 = 71 u (Cl परमाणु द्रव्यमान = 35.5 u)   
  • CO2 का आण्विक द्रव्यमान = 1 x 12 + 2 x 16 = 44 u (C परमाणु द्रव्यमान = 12 u) 
  • CH4 का आण्विक द्रव्यमान = 1 x 12 + 4 x 1 = 16 u 
  • C2H6 का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 12 + 6 x 1 = 30 u
  • C2H4 का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 12 + 4 x 1 = 28 u
  • NH3 का आण्विक द्रव्यमान = 1 x 14 + 3 x 1 = 17 u (N परमाणु द्रव्यमान =14 u)  
  • CH3OH का आण्विक द्रव्यमान = 1 x 12 + 3 x 1 + 1 x 16 + 1 x 1 = 32 u


प्रश्न-12 निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान की गणना कीजिए।

  1. ZnO, 
  2. Na2O, 
  3. K2CO3

दिया गया है: Zn का परमाणु द्रव्यमान 65 u, Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u, C का परमाणु द्रव्यमान = 12 u एवं O का परमाणु द्रव्यमान 16 u है।

उत्तर-

1 -  ZnO का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 1 x Zn का परमाणु द्रव्यमान + 1 x O का परमाणु द्रव्यमान 

= 1 x 65 + 1 x 16

= 65 + 16 

=  81 u

2 - Na2O  का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 x सोडियम की परमाणु द्रव्यमान + 1 x ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान

= 2 x 23 + 1 x 16 

 = 62 u

3 - K2CO3 का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 x पोटेशियम  का परमाणु द्रव्यमान + 1 x C का परमाणु द्रव्यमान + 3 x ओक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान 

= 2 x 39 + 1 x 12 + 3 x 16

= 138

प्रश्न- 13 यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12 g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा ?

 उत्तर-दिया गया कार्बन परमाणुओं के 1 मोल का द्रव्यमान = 12 g 

तब 1 मोल कार्बन परमाणु = 6.022×1023 कण 

अतः 6.022×1023 कार्बन परमाणुओं का द्रव्यमान = 12 g है। 

1 कार्बन परमाणु का द्रव्यमान =12/6.022×1023 g 

 = 1.99×10−23 g


प्रश्न -14 किसमें अधिक परमाणु होंगे: 100 g सोडियम अथवा 100 g लोहा?  (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56 u)

 उत्तर-

दिया गया  सोडियम का द्रव्यमान (m) = 100 g 

Na का मोलर द्रव्यमान (M) = 23 g

आवोगाद्रो संख्या No = 6.022×1023

परमाणुओं की संख्या (N) = ?

मोलों की संख्या n = m/M = 100/23 = 4.348

परमाणुओं की संख्या N = n x No

= 4.348×6.022×1023

= 2.68×1024 परमाणु

इसी प्रकार 

दिया गया लोहे का द्रव्यमान (m) = 100 g 

Fe का मोलर द्रव्यमान (M) = 56 g 

आवोगाद्रो संख्या No = 6.022×1023

Fe के परमाणुओं की संख्या N = ?

n = m/M = 100/56  = 1.786

परमाणुओं की संख्या N = n x No 

= 1.786×6.022×1023

= 1.075×1024 परमाणु

अतः 100 g सोडियम में परमाणुओं की संख्या 100 g लोहे से अधिक है|


 प्रश्न-15. 0.24 g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096 g बोरॉन एवं 0.144 g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में गणना कीजिए।

 उत्तर-

नमूने यौगिक का कुल भार = 0.24 g

बोरॉन का भार = 0.096 g ,ऑक्सीजन का भार = 0.144 g

बोरॉन का भारात्मक प्रतिशत = (बोरॉन का भार/यौगिक का कुल भार) x 100

= 0.096/0.24) x 100 = 40%

ऑक्सीजन का भारात्मक प्रतिशत = (0.144/0.24) x 100 = 60% 


प्रश्न- 16   3.0 g कार्बन 8.00 g ऑक्सीजन में जलकर 11.00 g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा?

 उत्तर-

3.00 g कार्बन को 50.0 g ऑक्सीजन के साथ जलाने पर भी 11.00 g ही कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त होगी क्योंकि कार्बन और ऑक्सीजन का अनुपात (3:8) निश्चित होता हैं। इसलिये 50 g ऑक्सीजन का 8 g ऑक्सीजन ही 3.00 g कार्बन से अभिक्रिया करता है और इसमें से 50 - 8 = 42 g ऑक्सीजन शेष रह जाती है।यह स्थिर अनुपात के नियम पर आधारित  है।

 प्रश्न-17  बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए |

 उत्तर-जब एक या एक से अधिक परमाणु आपस में मिलते हैं तब परमाणुओं का एक समूह बन जाता है, जिसे बहुपरमाणु कहते हैं और जब इस बहुपरमाणु पर कोई नेट(कुल) आवेश उपस्थित होता है, तो ये बहुपरमाणुक आयन कहलाते हैं। 

जैसे- हाइड्रोक्साइड आयन जिसमे एक हाइड्रोजन और एक ऑक्सीजन परमाणु होता है और इस पर एक ऋणात्मक आयन है।


प्रश्न- 18 निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए।

मैग्नीशियम क्लोराइड

कैल्सियम क्लोराइड

 कॉपर नाइट्रेट

ऐलुमिनियम क्लोराइड 

 कैल्सियम कार्बोनेट

 उत्तर-

मैग्नीशियम क्लोराइड

  • तत्त्व नाम-मैग्नीशियम
  • तत्त्व  प्रतीक-Mg
  • आवेश- +2 
  • वज्र गुणन-1 Mg
  • अतः सूत्र : MgCl2

 कैल्सियम क्लोराइड 

  • तत्त्व नाम-कैल्सियम
  • तत्त्व  प्रतीक-Ca
  • आवेश- +2
  • वज्र गुणन-1 Ca
  • अतः सूत्र - CaCl2


 कॉपर नाइट्रेट 

  • तत्त्व नाम-कॉपर
  • तत्त्व  प्रतीक-Cu  
  • आवेश- +2    
  • वज्र गुणन-1 Cu 
  • अतः सूत्र- Cu(NO3)2

ऐलुमिनियम क्लोराइड 

  • तत्त्व नाम-ऐलुमिनियम
  • तत्त्व  प्रतीक- Al 
  • आवेश-+3  
  • वज्र गुणन- 1 Al
  • अतः सूत्र - AlCl3


 कैल्सियम कार्बोनेट

  • तत्त्व नाम- कैल्सियम
  • तत्त्व  प्रतीक- Ca
  • आवेश-  +2    
  • वज्र गुणन-2 Ca
  • अतः सूत्र -CaCO3


प्रश्न- 19 निम्नलिखित यौगिकों में उपस्थित तत्वों का नाम दीजिए

  1.  बुझा हुआ चूना 
  2. हाइड्रोजन ब्रोमाइड
  3. पोटेशियम सल्फेट


 उत्तर-

1- बुझा हुआ चूना = CaO

  • इस यौगिक में  कैल्सियम (Ca) तथा ऑक्सीजन (O) उपस्थित हैं।

2-हाइड्रोजन ब्रोमाइड = HBr

  • इस यौगिक में  हाइड्रोजन (H) तथा ब्रोमीन (Br) उपस्थित हैं।

3-बेकिंग पाउडर = NaHCO3

  • इस यौगिक में सोडियम (Na), हाइड्रोजन (H), कार्बन (C) तथा ऑक्सीजन(O) उपस्थित हैं।

4-पोटेशियम सल्फेट= K2SO4

  • इस यौगिक में पोटेशियम (K), सल्फर (S) तथा ऑक्सीजन (O) उपस्थित हैं।


 प्रश्न-20 निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का गणना कीजिए

 (a) एथाइन, C2H2

उत्तर- C2H2

मोलर द्रव्यमान = 2 x 12 + 1 x 2 = 24 + 2 = 26 g

(मोलर द्रव्यमान की गणना आण्विक द्रव्यमान की तरह होती है किंतु इकाई g कर देते हैं

(b) सल्फर अणु S8

उत्तर- S8

मोलर द्रव्यमान = 8 x 32 = 256 g

(c) फॉस्फोरस अणु P4

(फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान 31 )

उत्तर-P4

मोलर द्रव्यमान = 4 x 31 = 124 g

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCI

उत्तर-HCI

मोलर द्रव्यमान = 1 + 35.5 = 36.5 g 

(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3

उत्तर- HNO3

मोलर द्रव्यमान 1 + 14 + 3 x 16 = 63 g


 प्रश्न-21 निम्न का द्रव्यमान क्या होगा ?

 (a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु

उत्तर-द्रव्यमान = मोलो की संख्या x मोलर द्रव्यमान

मोलो की संख्या = 1

नाइट्रोजन परमाणु का द्रव्यमान  = 14

तब

द्रव्यमान = 1 x 14 = 14 g

(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27)

उत्तर-मोलों कि संख्या = 4  

ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27

द्रव्यमान  = मोल x परमाणु द्रव्यमान

= 4 x 27 = 108 g

(c) 10 मोल सोडियम सल्फाइट (Na2SO3)

उत्तर- Na2SO3 का मोलर द्रव्यमान  = 2 x (Na का द्रव्यमान) + 1 x S का द्रव्यमान + 3 x (O का द्रव्यमान)

= 2 x 23 + 1 x 32 + 3 x 16

= 46 + 32 + 48

= 126 g 

द्रव्यमान = मोल x मोलर द्रव्यमान

= 10 x 126 = 1260 g


 प्रश्न-22 मोल में परिवर्तित किजिए

 (a)12 g ऑक्सीजन गैस

उत्तर-मोलों की संख्या = दिया गया  द्रव्यमान/मोलर द्रव्यमान

1 मोल ऑक्सीजन का द्रव्यमान = मोलर द्रव्यमान = 32 g

दिया गया द्रव्यमान = 12 g

मोलो की संख्या = 12/32 = 0.375 मोल

(b) 20 g जल

उत्तर- दिया गया  द्रव्यमान = 20 g

H_{2}O मोलर द्रव्यमान= 2 x (H का द्रव्यमान) + 1 x O का द्रव्यमान

= 2 x 1 + 1 x 16

= 18 g

मोलो की संख्या = 20/18 = 1.11 मोल

(c) 22 g कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तर-CO2 का मोलर द्रव्यमान = 1 x C का द्रव्यमान + 2 x (O का द्रव्यमान) 

= 1 x 12 + 2 x 16

= 44 g

दिया गया द्रव्यमान = 22 g

मोलो की संख्या = 22/44 = 0.5 मोल


प्रश्न- 23 निम्न का द्रव्यमान क्या होगा ?

 (a) 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु

उत्तर- द्रव्यमान = मोलो की संख्या x मोलर द्रव्यमान

ऑक्सीजन परमाणु का मोलर द्रव्यमान = 16 g

मोलों की संख्या = 0.2

द्रव्यमान = 0.2 x 16 = 3.2 g

(b) 0.5 मोल जल अणु

उत्तर-द्रव्यमान = मोलो की संख्या x मोलर द्रव्यमान 

जल के अणु का मोलर द्रव्यमान = 2 x (H का द्रव्यमान) + O का द्रव्यमान

= 2 x 1 + 16

= 18 g

मोलों की संख्या = 0.5

द्रव्यमान = 0.5 x 16 = 9 g

 प्रश्न- 24 16 g ठोस सल्फर में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या का गणना कीजिए।

 उत्तर-चूँकि मोलों की संख्या = दिया गया द्रव्यमान/मोलर द्रव्यमान  

S8 का मोलर  द्रव्यमान = 8 x (सल्फर का परमाणु द्रव्यमान)

= 8 x 32 = 256 g

तब 

मोलों की संख्या  = 16/256 = 0.0625 मोल

हम जानते है कि मोलों की संख्या =अणुओं की संख्या/आवोगाद्रो संख्या 

अत: अणुओं की संख्या = मोलों की संख्या x आवोगाद्रो संख्या 

= 0.0625×6.022×1023

 = 3.76×1023


प्रश्न- 25  0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड Al2O3 में ऐलुमिनियम आयन की संख्या का गणना कीजिए (संकेतः किसी आयन का द्रव्यमान उतना ही होता है, जितना कि उसी तत्त्व के परमाणु का द्रव्यमान होता है। ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान 27 u है।)

 उत्तर- 

दिया गया Al2O3 का दिया गया द्रव्यमान  = 0.051 g

1 मोल Al2O3 का द्रव्यमान = 2 x 27 + 3 x 16 = 102 g

तथा 

1 मोल Al2O3 में अणुओं की संख्या = 6.022×1023

अतः

1 मोल Al2O3 में अणुओं की संख्या = 102 g में अणुओं की संख्या = 6.022×1023

तब

102 g में अणुओं की संख्या = 6.022×1023

अतः 1 g में अणुओं की संख्या = 6.022×10231023/102

0.051 g Al2O3 में अणुओं की संख्या = 0.051×6.022×1023

0.051×6.022×1023

= 3.011×1020

चुँकि ऐलुमिनियम ऑक्साइड के एक अणु में Al के 2 आयन होते है|

अतः कुल ऐलुमिनियम आयन की संख्या = 2×3.011×1020

  = 6.022×1020


सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 9 

Class 9 Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु (Atoms and Molecules )

Post a Comment

0 Comments