कक्षा 8 विज्ञान पाठ 16 प्रकाश हिन्दी में class 8 ncert science solution in Hindi

 

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 16 प्रकाश हिन्दी में class 8 ncert science solution in Hindi
 

NCERT Class 8th Science Chapter 16- Light पोस्ट उन सभी विद्यार्थियों के लिये है जो हर साल आठवीं की परीक्षा देते है लेकिन विभिन्न कारणों के चलते अच्छे अंक प्राप्त नहीं हो पाते जिस कारण उनको एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है इसको ध्यान में रखते हुये वो सभी छात्र जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है उनके लिए www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के द्वारा यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 16 प्रकाश हिन्दी में  के लिए सलूशन दिया गया है| जो NCERT Solutions For class 8th Chapter 16- Light बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में दिया है जिसका प्रमुख उद्देश्य  छात्रों को पढ़ने में कोई दिक्कत आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।अगर आप निम्न प्रश्नो जैसे -कक्षा 8 विज्ञान पाठ 16 प्रकाश हिन्दी में,ncert class 8 science solutions,ncert science class 8,ncert class 8 science book pdf, class 8 science ncert, ncert solutions for class 8 hindi के बारे में विस्त्रत जानकारी चाहते है तो google में search करे- www.way2pathshala.in

कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 16

पाठ नाम(Chapter name):- प्रकाश (Light)

way2pathshala


 

Q1 मान लीजिए आप एक अंधेरे कमरे में हैं। क्या आप कमरे में वस्तुओं को देख सकते हैं? क्या आप कमरे के बाहर वस्तुओं को देख सकते हैं। व्याख्या कीजिए।

Answer यदि हम अंधेरे कमरे में है तो हम कमरे में वस्तुओं को नहीं देख सकते क्योंकि हम वस्तुओं को उनके परावर्तित प्रकाश की वजह से ही देख पाते हैं जोकि अंधेरे कमरे में नहीं होगा।

हम कमरे के बाहर की वस्तुओं को भी केवल तभी देख सकते हैं यदि वहाँ पर रोशनी हो ताकि परावर्तित प्रकाश हमारी आँखों तक पहुँच सके।

Q2 नियमित तथा विसरित परावर्तन में अन्तर बताइए। क्या विसरित परावर्तन का अर्थ है कि परावर्तन के नियम विफल हो गए हैं?

Answer

नियमित परावर्तन

विसरित परावर्तन

दर्पण जैसे चिकने पृष्ठ से होने वाले परावर्तन को नियमित परावर्तन कहते हैं

जब सभी समान्तर किरणें किसी समतल पृष्ठ से परावर्तित होने के पश्चात् समान्तर नहीं होतीं तो ऐसे परावर्तन को विसरित परावर्तन कहते हैं।

समतल और चिकने पृष्ठ पर परावर्तन होता है।

विषम और अनियमित पृष्ठ पर परावर्तन होता है।

परावर्तित किरणें समांतर होती हैं।

परावर्तित किरणें असमांतर होती हैं।

 नहीं, विसरित परावर्तन का अर्थ यह नहीं है कि परावर्तन के नियम विफल हो गए हैं विसरित परावर्तन में भी परावर्तन के नियमों का पूर्णतः पालन होता है। प्रकाश का विसरण कागज के गत्ते या लकड़ी के टुकड़े जैसे विषम परावर्ती पृष्ठ पर अनियमितताओं के कारण होता है।

 Q3 निम्न में से प्रत्येक के स्थान के सामने लिखिए |यदि प्रकाश की एक समान्तर किरण पुंज इनसे टकराए तो नियमित परावर्तन होगा या विसरित परावर्तन  होगा। प्रत्येक स्थिति में अपने उत्तर का औचित्य बताइए।

  1. पॉलिश युक्त लकड़ी की मेज
  2. चॉक पाउडर
  3. गत्ते का पृष्ठ
  4. संगमरमर के फर्श पर फैला जल
  5. दर्पण
  6. कागज का टुकड़ा

 Answer

  1. पालिश-युक्त लकड़ी की मेज - नियमित परावर्तन
  2. चॉक पाठडर - विसरित परावर्तन
  3. गत्ते का पृष्ठ - विसरित परावर्तन
  4. संगमरमर के फर्श पर फैला जल - नियमित परावर्तन
  5. दर्पण - नियमित परावर्तन
  6. कागज का टुकड़ा - नियमित परावर्तन

Q4 परावर्तन के नियम बताइए।

Answer परावर्तन के दो नियम है।

  1. आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है।
  2. आपतित किरण, आपतन बिंदु पर अभिलंब तथा परावर्तित किरण ये सभी एक तल में होते हैं

 Q5 यह दर्शाने के लिए कि आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर में होते हैं, एक क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए।

Answer एक कागज की शीट को मेज पर रखें और उसके बीच में एक सीधी रेखा पेंसिल और मापनी की सहायता से खींचे। फिर उस सीधी रेखा पर शीशा खड़ा करने के पश्चात् एक टॉर्च की सहायता से उस शीशे पर प्रकाश डालें तो हम पाते हैं कि आपतित किरण, अभिलंब और परावर्तित किरण तीनों एक ही तल में होते हैं।

way2pathshala
Q6 नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. एक समतल दर्पण के सामने 1 मीटर दूर खड़ा एक व्यक्ति अपने प्रतिबिंब से_____मीटर दूर दिखाई देता है।
  2. यदि किसी समतल दर्पण के सामने खड़े होकर आप अपने दाएँ हाथ से अपने ______कान को छुएँ तो दर्पण में ऐसा लगेगा कि आपका दायाँ कान _____हाथ से छुआ गया है।
  3. जब आप मंद प्रकाश में देखते हैं तो आपकी पुतली का साइज़____हो जाता है।
  4. रात्रि पक्षियों के नेत्रों में शलाकाओं की संख्या की अपेक्षा शंकुओं की संख्या ______होती है।

Answer

  1. एक 
  2. बाएँ, बाएँ
  3. विस्तृत
  4. अधिक 

Q7 आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है-

  1. सदैव
  2. कभी-कभी
  3. विशेष दशाओं
  4. कभी नहीं

Answer 

  1. सदैव

Q 8 समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब होता है |

  1. आभासी, दर्पण के पीछे तथा आवर्धित
  2. आभासी, दर्पण के पीछे तथा बिंब के साइज़के बराबर
  3. वास्तविक, दर्पण के पृष्ठ पर तथा आवर्धित
  4. वास्तविक, दर्पण के पीछे तथा बिब के साइज़ के बराबर

Answer

2.आभासी, दर्पण के पीछे तथा बिंब के साइज़ के बराबर

Q 9 कैलाइडोस्कोप की रचना का वर्णन कीजिए

Answer कैलाइडोस्कोप की रचना-आनत दर्पणों से बहलित परावर्तन के सिद्धांत पर आधारित एक मनोरंजक युक्ति है जिसे बहमूर्तिदर्शी (कैलाइडोस्कोप) कहते हैं। इसमें तीन समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° का कोण बनाते हए रखे जाते हैं।दर्पणों को प्राय: एक बेलनाकार डिब्बे में रखा जाता है। जिसके एक सिरे पर रंगीन काँच के कुछ टुकड़े रखे जाते हैं। जब दूसरे सिरे से देखते हैं तो दर्पणों द्वारा बने काँच के टुकड़ों के बहलित प्रतिबिंबों के कारण एक सुन्दर पैटर्न दिखाई देता है। बहुमूर्तिदर्शी को घुमाने पर काँच के टुकड़ों तथा उनके प्रतिबिंबों द्वारा बना पैटर्न परिवर्तित होता रहता है।

way2pathshala

 Q 10 मानव नेत्र का एक नामांकित रेखाचित्रर बनाइए।

Answer

way2pathshala
 

Q11 गुरमीत लेज़र टॉर्च के द्वारा क्रियाकलाप 16.8 को करना चाहता था। उसके अध्यापक ने ऐसा करने से मना किया। क्या आप अध्यापक की सलाह के आधार की व्याख्या कर सकते हैं?

Answer अध्यापक ने उसे ऐसा करने से इसलिए मना किया क्योंकि लेजर किरणों से रेटिना पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। बहुत अधिक तेज प्रकाश होने के कारण इससे हमारी आँखें ख़राब हो सकती हैं। इसलिए अध्यापक द्वारा गुरमीत को लेजर टॉर्च का प्रयोग करने के लिए मना करना उचित है।

Q12 वर्णन कीजिए कि आप अपने नेत्रों की देखभाल कैसे करेंगे?

Answer नेत्रों की देखभाल हम निम्न तरीकों से कर सकते हैं

  1. अपने नेत्रों को बार-वार स्वच्छ जल से धोना चाहिए
  2. सूर्य या किसी शक्तिशाली प्रकाश स्रोत को कभी भी सीधा नहीं देखना चाहिए
  3. यदि हमारी आँखों में कोई भी समस्या हो तो हमें किसी नेत्र विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए
  4.  नेत्रों की नियमित जाँच करानी चाहिए
  5. पाठन सामग्री को सदैव दृष्टि की सामान्य दूरी पर रखकर पढ़ना चाहिए अपनी पुस्तक को नेत्रों के बहुत समीप लाकर अथवा उसे नेत्रों से बहुत दूर रखकर नहीं पढ़ना चाहिए
  6. नेत्रों के लिए बहुत कम या बहुत अधिक प्रकाश हानिकारक है
  7. नेत्रों में कोई धूल का कण गिर जाए तो नेत्रों को स्वच्छ जल से धोना चाहिये यदि कोई सुधार हो तो डॉक्टर के पास जाना चाहिये
  8. यदि डॉक्टर द्वारा परामर्श दिया गया है तो उचित चश्मे का उपयोग करना चाहिये

 Q13 यदि परावर्तित किरण आपतित किरण से 90° का कोण बनाए तो आपतन कोण का मान कितना होगा?

Answer यदि परावर्तित किरण आपतित किरण से 90° को कोण बनाए तो आपतन कोण का मान 45° होगा।

way2pathshala,class 8 science prakash

Q14 यदि दो समान्तर समतल दर्पण एक-दूसरे से 40 cm के अन्तराल पर रखे हों तो इनके बीच रखी एक मोमबत्ती के कितने प्रतिबिंब बनेंगे?

Answer. अंनत प्रतिबिंब बनेंगे

 

way2pathshala,class 8 science prakash

Q15 दो दर्पण एक- दूसरे के लंबवत् रखे हैं। प्रकाश की एक किरण एक दर्पण पर 30° के कोण पर आपतित होती है जैसा कि चित्र 16.19 में दर्शाया गया है। दूसरे दर्पण से परावर्तित होने वाली परावर्तित किरण बनाइए।

way2pathshala,class 8 science prakash

 

Answer

way2pathshala,class 8 science prakash


Q16 चित्र 16.20 में दर्शाए अनुसार बूझो एक समतल दर्पण के ठीक सामने पाश्व से कुछ हटकर एक किनारे पर खड़ा होता है। क्या वह स्वयं को दर्पण में देख सकता है? क्या वह P, Q तथा R पर स्थित वस्तुओं के प्रतिबिंब भी देख सकता है?

 Answer

way2pathshala,class 8 science prakash

 नहीं, वह स्वयं को दर्पण में नहीं देख सकता। वह PQ पर स्थित वस्तुओं के प्रतिबिंब तो देख सकता है। लेकिन R पर स्थित वस्तुओं के प्रतिबिंब नहीं देख सकता।


 

Q17 निम्न के उत्तर दीजिये-

  1. A पर स्थित किसी वस्तु के समतल दर्पण में बननले वाले प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात कीजिए (चित्र 16.21)
  2. क्या स्थिति B से पहेली प्रतिबिंब को देख सकती है?
  3. क्या स्थिति C से बूझो इस प्रतिबिंब को देख सकता है?
  4. जब पहेली B से C पर चली जाती है तो A का प्रतिबिंब किस ओर खिसक जाता है?

Answer 

1.

way2pathshala,class 8 science prakash

2. हाँ

3. हाँ

4. नहीं


उम्मीद करता हूँ की www.waypathshala.in की पोस्ट कक्षा 8 विज्ञान पाठ 16 प्रकाश हिन्दी में class 8 ncert science solution in Hindi आप को पसन्द आयी होगी। 

सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 8 


पाठ

पाठ का नाम

Class 8 Science Chapter 1

फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

Class 8 Science Chapter 2

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

Class 8 Science Chapter 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 

Class 8 Science Chapter 4

पदार्थ : धातु और अधातु 

Class 8 Science Chapter 5

कोयला और पेट्रोलियम

Class 8 Science Chapter 6

दहन और ज्वाला 

Class 8 Science Chapter 7

पौधों एवं जन्तु का संरक्षण

Class 8 Science Chapter 8

कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य

Class 8 Science Chapter 9

जन्तुओं में जनन 

Class 8 Science Chapter 10

किशोरावस्था की ओर

Class 8 Science Chapter 11

बल तथा दाब

Class 8 Science Chapter 12

घर्षण 

Class 8 Science Chapter 13

ध्वनि

Class 8 Science Chapter 14

विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

Class 8 Science Chapter 15

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Class 8 Science Chapter 16

प्रकाश

Class 8 Science Chapter 17

तारे और सौर परिवार

Class 8 Science Chapter 18

वायु तथा जल का प्रदूषण

Post a Comment

0 Comments