कक्षा 8 विज्ञान पाठ 12 घर्षण हिन्दी में class 8 ncert science solution in Hindi

 कक्षा 8 विज्ञान पाठ 12 घर्षण  हिन्दी में Class 8 NCERT Science solution


NCERT Class 8th Science Chapter 12- Friction, बहुत से विद्यार्थी हर साल आठवीं की परीक्षा देते है लेकिन विभिन्न कारणों के चलते अच्छे अंक प्राप्त नहीं हो पाते जिस कारण उनको एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है इसको ध्यान में रखते हुये वो सभी छात्र जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है उनके लिए www.way2pathshala.in के द्वारा यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 12 घर्षण के लिए सलूशन दिया गया है| जो NCERT Solutions For class 8th Chapter 12  Friction बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में दिया है जिसका प्रमुख उद्देश्य  छात्रों को पढ़ने में कोई दिक्कत न आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।अगर आप निम्न प्रश्नो जैसे -कक्षा 8 विज्ञान पाठ 12 घर्षण  हिन्दी में,ncert class 8 science solutions,ncert science class 8,ncert class 8 science book pdf, class 8 science ncert, ncert solutions for class 8 hindi के बारे में विस्त्रत जानकारी चाहते है तो google में search करे- www.way2pathshala.in

कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 12

पाठ नाम(Chapter name):- घर्षण 


Q1 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  1. घर्षण एक दूसरे के सम्पर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच........का विरोध करता है।
  2. घर्षण पृष्ठों के...........पर निर्भर करता है। 
  3. घर्षण से..........उत्पन्न होती है।
  4. कैरम बोर्ड पर पाउडर छिडकने से घर्षण............हो जाता है।
  5. सर्पी  घर्षण से  स्थैतिक घर्षण से.........होता है।

Answer

  1. गति
  2. चिकनेपन
  3. ऊष्मा
  4. कम
  5. कम

Q2  चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सी घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया, उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए-

  1. लोटनिक, स्थैतिक, सी 
  2. लोटनिक, सी, स्थैतिक 
  3. स्थैतिक, सी, लोटनिक 
  4. सी, स्थैतिक, लोटनिक

Answer 3.स्थैतिक, सी, लोटनिक

Q3 आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा-

  1. संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया 
  2. समाचार-पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श 
  3. तौलिया, समाचार-पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फरश 
  4. संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचार-पत्र 

Answer 3.तौलिया, समाचार-पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श

Q4 मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।

Answer  यदि हम डेस्क को थोडा झकाते हैं और उस पर रखी पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देती है, ऐसी स्थिति में घर्षण बल की दिशा ऊपर की ओर होगी।

Q5 मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर को किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन, अपने उत्तर का कारण बताइए।

Answer यदि दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाती है तो इस गीले फर्श पर चलना कठिन होगा। चिकने पृष्ठों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएँ होती हैं। दो पृष्ठों की अनियमितताएँ परस्पर युग्म बनाती है इसलिए जब हम एक पृष्ठ से दूसरे पृष्ठ पर गति करने का प्रयास करते हैं तो कुछ ही बल लगाना पड़ता है। चूँकि घर्षण बल कम होता है, इसलिए फिसलने की संभावना काफी अधिक हो जाती है।

Q6 खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं? व्याख्या कीजिए-

Answer खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) घर्षण बढाने हेतु पहने हैं। चूंकि उन्हें खेल का अभ्यास करना होता है इसलिये उन्हें चाहिये कि जूते घिसे नहीं और खेल के दौरान खिलाड़ी फिसलें नहीं।

Q7 इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है। कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों?

Answer सीमा को अधिक घर्षण बल का अनुभव होगा क्योंकि घर्षण हमेशा आरोपित बल का विरोध करता है। आरोपित बल जितना ज्यादा होगा उसी के समानुपाती घर्षण बल होगा। चूँ कि भारी पेटिका धकेलने के लिए ज्यादा बल की आवश्यकता होती है, इसलिए उस पर घर्षण बल अधिक अनुभव होता है।

Q8 व्याख्या कीजिए कि सर्पी  घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है?

Answer सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है क्योंकि जब कोई वस्तु गतिज अवस्था में होती है तो उसकी ऊपरी सतह (पृष्ठ) के संपर्क बिंदुओं को समय नहीं मिल पाता कि वे ज़मीन/फर्श के संपर्क बिंदुओं में धंस सकें। इस कारण सी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कुछ कम होता है। उदाहरण-किसी ब्लाक को गतिज अवस्था में लाने की अपेक्षा पहले से ही गतिमान ब्लाक की गति बनाए रखना सरल होता है।

Q9 वर्णन कीजिए कि  घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है ?

Answer घर्षण शत्रु है- घर्षण के हानिकारक प्रभाव निम्न हैं-

  1. घर्षण के कारण वस्तुएँ घिस जाती हैं।
  2. घर्षण से अत्यधिक ऊष्मा नष्ट होती है।

घर्षण मित्र है-घर्षण अनिवार्य है क्योंकि-

  1. यदि घर्षण न हो तो चलना असंभव है। 
  2. यदि घर्षण न हो तो गतिमान वस्तु को रोकना नामुमकिन है। 
  3. यदि घर्षण न हो तो लिखना असंभव है।
  4. यदि घर्षण न हो तो भवन निर्माण नहीं हो सकता।


Q10 वर्णन कीजिए तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं ?

Answer जब वस्तुएँ किसी तरल में गति करती हैं तो उन्हें उन पर लगे घर्षण बल पर पार पाना होता है। इस प्रक्रिया में उनकी ऊर्जा क्षय होती है। अत: घर्षण को कम से कम करने के लिए प्रयास किए जाते हैं। यही कारण है कि जल में तैरने वाली वस्तुओं को विशिष्ट आकृति प्रदान की जाती है। ताकि तरल में गति करते समय घर्षण पर पार पाने में उनकी ऊर्जा का क्षय यथासंभव कम हो।

हम आशा करते हैं कि आप सभी को हमारे पेज कक्षा 8 विज्ञान पाठ 12 घर्षण , एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी से एनसीईआरटी विज्ञान विषय के विभिन्न अध्यायों के समाधान मिलने से अपनी परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिली होगी। अगर छात्रों को हमारा पोस्ट पसंद आया तो वे इसे अपने दोस्तों के बीच शेयरकरे।

सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 8 


पाठ

पाठ का नाम

Class 8 Science Chapter 1

फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

Class 8 Science Chapter 2

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

Class 8 Science Chapter 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 

Class 8 Science Chapter 4

पदार्थ : धातु और अधातु 

Class 8 Science Chapter 5

कोयला और पेट्रोलियम

Class 8 Science Chapter 6

दहन और ज्वाला 

Class 8 Science Chapter 7

पौधों एवं जन्तु का संरक्षण

Class 8 Science Chapter 8

कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य

Class 8 Science Chapter 9

जन्तुओं में जनन 

Class 8 Science Chapter 10

किशोरावस्था की ओर

Class 8 Science Chapter 11

बल तथा दाब

Class 8 Science Chapter 12

घर्षण 

Class 8 Science Chapter 13

ध्वनि

Class 8 Science Chapter 14

विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

Class 8 Science Chapter 15

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Class 8 Science Chapter 16

प्रकाश

Class 8 Science Chapter 17

तारे और सौर परिवार

Class 8 Science Chapter 18

वायु तथा जल का प्रदूषण



Post a Comment

1 Comments

  1. Casino Poker - Casino Ratos
    If you play a casino poker table, you might be sure to understand the concept of “poker play”. How the concept works. In 온라인 포커 this article, we 실시간배팅 provide the 무료슬롯머신 basic 1xbet 먹튀 concept of “poker play”. 헐리우드 노출

    ReplyDelete