कक्षा 8 विज्ञान पाठ 11 बल तथा दाब एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी

 कक्षा 8 विज्ञान पाठ 11 बल तथा दाब एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी


www.way2pathshala.in द्वारा इस पोस्ट में कक्षा 8 विज्ञान पाठ 11 बल तथा दाब एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी की पोस्ट के माध्यम से आप के विभिन्न क्वेश्चन जैसे-बल तथा दाब कक्षा 8 नोट्स, बल गति एवं दाब, बल तथा दाब कक्षा 8 नोट्स, class 8 science hindi medium question answer, ncert solutions for class 8 hindi medium, ncert science class 8 in hindi का जवाब मिलेगा। 

कक्षा (Class) :-8

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 11

पाठ नाम(Chapter name):- बल तथा दाब


प्रश्न 1 धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो- दो उदाहरण दीजिए। 

उत्तर  धक्के के कारण गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण-

  1. बल्ले का गेंद पर प्रहार
  2. बच्चे द्वारा टायर चलाते हुए गति बढ़ाने हेतु टायर पर लकड़ी की डंडी से मार
  3. खिंचाव के कारण गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण
  4. कुए की रस्सी को ऊपर खींचना 
  5. गुलेल चलाना

प्रश्न 2 ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।

उत्तर 

  1. फोम को दबाना
  2.  रबड़ को मोड़ना 

प्रश्न 3 निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को-------पड़ता है।
  2. एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को------ करती है। 
  3. सामान से लदी ट्रॉली को चलाने के लिए हमें उसको-------पड़ता है। 
  4. किसी चुंबक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुंबक के उत्तरी ध्रुव को-----करता है।

उत्तर 

  1. खींचना
  2. आकर्षित 
  3. धकेलना
  4. प्रतिकर्षित

प्रश्न 4-एक धनुर्धन  लक्ष्य पर निशाना साधते हए अपने धनष को खींचता है तब वह तीर को छोडता है जो लक्ष्य की ओर बढ़ने लगता है। इस सूचना के आधार पर निम्नलिखित कथनों में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(पेशीय/सम्पर्क/असम्पर्क/गुरुत्व/घर्षण/आकृति/आकर्षण )

  1. धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है जिसके कारण, इसकी-------- में परिवर्तन होता है। 
  2. धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल---------बल का उदाहरण हैं।
  3. तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार-----बल का उदाहरण है। 
  4. जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाले बल-----तथा वायु के-----कारण होते हैं।

उत्तर 

  1. आकृति 
  2. पेशीय
  3. संपर्क
  4. गुरुत्व तथा वायु के घर्षण

प्रश्न5 निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक, तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है उसे भी बताइए?

1.रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाना।
उत्तर-रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाने के लिए बल लगाने वाला कारक माँसपेशियाँ (पेशीय बल) हैं। बल के प्रभाव से नींबू की आकृति में परिवर्तन से नींबू का रस निकलता है। 

2.दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।

उत्तर-दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालने के लिए बल लगाने वाला कारक माँसपेशियाँ (पेशीय बल) हैं तथा बल ट्यूब पर लगता है, जिससे ट्यूब की आकृति में परिवर्तन से पेस्ट बाहर निकलता है।  

3.दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार। 

उत्तर-दीवार में लगे हुए हक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटके एक भार की दिशा में बल लगाने वाला कारक भार (असंपर्क बल) वस्तु है, जिस पर बल लग रहा है वह हुक/कमानी है तथा बल के प्रभाव से कमानी खिच जाती। 


4.ऊँची कूद करते समय एक खिलाड़ी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छड़ को पार करना |

उत्तर-यहाँ धावक के दौड़ने (गति) के कारण शरीर को अतिरिक्त वल प्राप्त होता है। जिससे बह अपने शरीर को आवश्यक ऊँचाई तक उठा सकता है। अत: यहाँ व्यक्ति को उसकी गति के कारण बल मिलता है। व्यक्ति के स्वयं के शरीर पर बल लग रहा है तथा इस बल के कारण व्यक्ति अपने शरीर को ऊपर उछाल पाता है। 

प्रश्न-6 एक औज़ार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?

उत्तर- एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला पेशीय बल, जो संपर्क बल का एक उदाहरण है, लोहे के टुकड़े को फैला देता है जिससे उसको आकृति में परिवर्तन हो जाता है।

प्रश्न-7 एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लेषित कपड़े के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर दबाया गया। यह दे गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।

उत्तर-एक फुलाए हुए गुब्बारे को सॉश्लिष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर यदि दबाया जाता है तो वह दीवार से चिपक जाता है। इस दिशा में दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल स्थिर वैद्युत बल असम्पर्क बल है।

प्रश्न-8 आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगने वाले ब के नाम बताइए। विचार-विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था परिवर्तन क्यों नहीं होता।

उत्तर- यदि हम अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हए हैं तो बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम-

  1. तनाव बल
  2. गुरुत्व बल

बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन इसलिए नहीं आता क्योंकि इस दिशा में लगने वाला कुल बल शून्य है।

प्रश्न-9 किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित कि गया। प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम बताइए।

उत्तर-जब किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है तो प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बल हैं-

  1. गुरुत्व बल
  2. वायुमण्डल द्वारा घर्षण बल


प्रश्न-10 जब किसी ड्रॉपर के चंचु (नोज़ल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दबाते हैं तो ड्रॉपर की वायु बुलबु के रूप में बाहर निकलती हुई दिखलाई देती है। बल्ब पर से दाब हटा लेने पर ड्रॉपर में पानी भर ज है। ड्रॉपर में पानी के चढ़ने का कारण है

  1. पानी का दाब
  2. पृथ्वी का गुरुत्व
  3. रबड़ के बल्ब की आकृति
  4. वायुमंडलीय दाब

उत्तर- 4. वायुमंडलीय दाब


उम्मीद करता हूँ की www.waypathshala.in की पोस्ट कक्षा 8 विज्ञान पाठ 11 बल तथा दाब एनसीईआरटी समाधान इन हिन्दी आप को पसन्द आयी होगी। 



सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 8 


पाठ

पाठ का नाम

Class 8 Science Chapter 1

फसल उत्पादन एवं प्रबंधन 

Class 8 Science Chapter 2

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

Class 8 Science Chapter 3

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक 

Class 8 Science Chapter 4

पदार्थ : धातु और अधातु 

Class 8 Science Chapter 5

कोयला और पेट्रोलियम

Class 8 Science Chapter 6

दहन और ज्वाला 

Class 8 Science Chapter 7

पौधों एवं जन्तु का संरक्षण

Class 8 Science Chapter 8

कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य

Class 8 Science Chapter 9

जन्तुओं में जनन 

Class 8 Science Chapter 10

किशोरावस्था की ओर

Class 8 Science Chapter 11

बल तथा दाब

Class 8 Science Chapter 12

घर्षण 

Class 8 Science Chapter 13

ध्वनि

Class 8 Science Chapter 14

विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

Class 8 Science Chapter 15

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

Class 8 Science Chapter 16

प्रकाश

Class 8 Science Chapter 17

तारे और सौर परिवार

Class 8 Science Chapter 18

वायु तथा जल का प्रदूषण

Post a Comment

0 Comments