कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन इन हिन्दी (www.way2pathshala.in)

 कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन इन हिन्दी (way2pathshala)

NCERT Class 7th Science Chapter 6 Physical and Chemical Changes in Hindi (कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन इन हिन्दी) पोस्ट उन सभी छात्रों के लिये है जो कक्षा आठ में पढ़ रहे है के लिए www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के संयुक्त प्रयास से एनसीईआरटी कक्षा 7 विज्ञान , पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन इन हिन्दी ( Physical and Chemical Changes) हिन्दी में सलूशन दिया गया है| जो छात्रों को NCERT Solutions For Class 7th Science Chapter 6 Physical and Chemical Changes कोई दिक्कत न आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।अगर आप निम्न प्रश्नो जैसे -कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन  हिन्दी में,ncert class 7 science solutions,ncert science class 7, ncert class 7 science book pdf, class 7 science ncert, ncert solutions for class 7 hindi कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन प्रश्न उत्तर, कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 अम्ल, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, कक्षा 7 विज्ञान भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के प्रश्न उत्तर, के बारे में विस्त्रत जानकारी चाहते है तो google में search करे- www.way2pathshala.in


कक्षा (Class) :-7 

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 6   

पाठ नाम(Chapter name):-  भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)

WWW.WAY2PATHSHALA.IN 

प्रश्न  और उत्तर 

 प्रश्न-1 निम्नलिखित प्रक्रमों के अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए

  1. प्रकाश संश्लेषण
  2. जल में शक्कर को घोलना
  3. कोयले को जलाना
  4. मोम को पिघलाना
  5. ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना
  6.  भोजन का पांचन

उत्तर-

  1. प्रकाश संश्लेषण-रासायनिक परिवर्तन
  2. जल में शक्कर को घोलना-भौतिक परिवर्तन
  3. कोयले को जलाना-रासायनिक परिवर्तन
  4. मोम को पिघलाना-भौतिक परिवर्तन
  5. ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना-भौतिक परिवर्तन
  6. भोजन का पांचन-रासायनिक परिवर्तन

 प्रश्न-2 बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य । यदि कथन असत्य हो तो, अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए

लकड़ी के लट्टे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)

पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (स्य/असत्य)

जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य/असत्य)

लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (स्य/असत्य)

भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य/असत्य)

उत्तर-

  1. लकड़ी के लट्टे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (असत्य)
  2. पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (असत्य)
  3.  जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य)
  4. लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (असत्य)
  5. भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य)


प्रश्न3-निम्रलिखित कथनों के उत्तर दीजिये -

जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह के बनने के कारण दूधिया हो जाता है क्यों ?

  1. खाने के सोडे का रासायनिक नाम है।
  2. ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है और हैं 
  3. ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल गुणों में परिवर्तन होता है।
  4. ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, परिवर्तन कहलाते हैं।

उत्तर-

  1. केल्शियम कार्बोनेट
  2. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
  3. यशद-लेपन और पेंटिग
  4. भौतिक
  5. रासायनिक

 प्रश्न 4-जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।

उत्तर-यह गैस कार्बन डाइऑक्साइड है। यह रसायनिक परिवर्तन है। नीबू के रस में मौजूद सिट्रिक अम्ल सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट से मिलता है तब कार्बन डाइऑक्साइड उत्पत्र होती है ।

प्रश्न 5-जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवरतन दोनों होते हैं।

उत्तर-

  1. मोम का पिघलना- भौतिक परिवर्तन
  2. मोम का ज्वलन- रासायनिक परिवर्तन
  3. खाद्य पदार्थ का सेवन- यह भी ऐसा उदाहरण है जिसमें दोनों भौतिक और रासायनिक परिवर्तन होते हैं। बड़े टुकड़ों का छोटे टुकड़ों में टूटना- भौतिक परिवर्तन
  4. खाद्य पदार्थ का पाचन- रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 6-अप यह केसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

उत्तर-जमी हुई दही से दूध प्राप्त नहीं किया जा सकता। दूध और दही के गुण अलग है और यह गुण रसायनिक परिवर्तन दर्शाते हैं, इसलिए दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

 प्रश्न7-समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भित्र प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है।

उत्तर- लकड़ी जब जलती है तब कोयला उत्पत्र होता है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि कोयले से हम लकड़ी उत्पन्र नहीं कर सकते।परंतु लकड़ी को जब हम छोटे टुकड़ों में काटते हैं तब केवल उसकी आकृति की बदलती है, कोई नई वस्तु उत्पन्र नहीं होती इसलिए यह भौतिक परिवर्तन है।

प्रश्न 8- कॉपर सल्फेट क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।

उत्तर-किसी बीकर में लगभग एक कप जल लीजिए और उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूँें मिलाइए। जल को गर्म कीजिए। जब जल उबलना आरंभ कर दे, तो इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण निरतर चलाते हुए मिलाएँ ।कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखें, जब तक कि उसमें और कॉपर सल्फेट घोलना संभव न हो। विलयन को फिल्टर पेपर की सहायता से छान लीजिए। इसे ठंडा होने दीजिए। जब विलयन ठंडा हो रहा हो, तो उसे छेड़े। कुछ हिला-डुलाकर या अन्य किसी प्रकार न छोड़ें। कुछ समय बाद विलयन को देखिए। आपको कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल दिखाई देंगे।

प्रश्न 9-समझाइए कि लोहे के गेट को पेन्ट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है।

उत्तर-पेंट की परत लोहे की वस्तुओ पर मौजूद हो तो हम उन्हें ऑक्सीजन और जल अथवा दोनों के सीधे संपर्क से बचाकर, जंग की रोकथाम कर सकते हैं।

 प्रश्न10- समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओ में जंग अधिक क्यों लगती है।

उत्तर- लोहे में जंग ऑक्सीजन अथवा नमी की मौजूदगी में लगता है क्योंकि समुद्रतटिय क्षेत्रों में नमी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यहां लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक लगती है। रेगिस्तानी क्षेत्रों में नमी बहुत कम पाई जाती है।

 प्रश्न 11- हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं, वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल. पी. जी. या L.P.G) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A ); फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B)। निम्रलिखित कथन इन परिवर्तनों से संब्बधित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।

  1. प्रक्रम- Aएक रासायनिक परिवर्तन है।
  2. प्रक्रम- B एक रासायनिक परिवर्तन है।
  3. प्रक्रम- A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
  4. इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर- (2) प्रक्रम- B एक रासायनिक परिवर्तन है

प्रश्न 12-अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपरघटित कर जेव गैस (बायोगेस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)। फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन- B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन चुनिए।

  1. प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
  2. प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
  3. प्रक्रम- Aऔर प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं ।
  4. इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर-(3) प्रक्रम- A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं 


सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 7

पाठ 1- पादपो में पोषण 

पाठ 2- प्राणियों में पोषण

पाठ 3  रेशों से वस्त्र तक

पाठ 4 ऊष्मा

पाठ 5 अम्ल, क्षारक और लवण

पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

पाठ 7  मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप

पाठ 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

पाठ 9 मृदा

पाठ 10  जीवो में श्वसन 

पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन

Post a Comment

0 Comments