कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन इन हिन्दी (Transportation in Animals) way2pathshala

कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 11  जंतुओं और पादप में परिवहन इन हिन्दी (Transportation in Animals) 
way2pathshala



कक्षा (Class) :-7 

विषय(Subject):- विज्ञान (Science)

पाठ Chapter):- 11 

पाठ नाम(Chapter name):- जंतुओं और पादप में परिवहन (Transportation in Animals)

way2pathshala.


अभ्यास प्रश्न और उत्तर 

प्रश्न 1. कॉलम A में दी गई संरचनाओं का कॉलम B में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए।

 कॉलम A

 कॉलम B

 रंध्र  

 जल का अवशोषण

 जाइलम

 वाष्पोत्सर्जन

 मूल रोम 

 भोजन का परिवहन

 फ्लोएम 

 जल का परिवहन

  

 कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

  उत्तर 

 कॉलम A 

 कॉलम B 

 रंध्र  

  वाष्पोत्सर्जन

जाइलम

 भोजन का परिवहन

 मूल रोम 

 जल का अवशोषण

 फ्लोएम 

  भोजन का परिवहन

 


 प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन ------- के द्वारा होता है।
  2. हीमोग्लोबिन ------- कोशिकाओं में पाया जाता है।
  3. धमनियाँ और शिराएँ --------के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।
  4. हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन -------- कहलाता है।
  5. मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद -------- है।
  6. पसीने में जल और------- होता है।
  7. वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम -------कहते हैं।
  8. वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में --------- द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।


उत्तर 

  1. हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन रक्त वाहिकाओं के द्वारा होता है।
  2. हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है।
  3. धमनियाँ और शिराएँ कोशिकाओं के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।
  4. हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन नब्ज कहलाता है।
  5. मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद मूत्र है।
  6. पसीने में जल और लवण होता है।
  7. वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम मूत्र कहते हैं।
  8. वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में वाष्पोत्सर्जन द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

प्रश्न  3. सही विकल्प का चयन करिए

(क) पादपों में जल का परिवहन होता है

  1. जाइलम के द्वारा (✓)
  2.  फ्लोएम के द्वारा
  3. रंध्रों के द्वारा
  4. मूलरोमों के द्वारा

(ख) मूलों द्वारा जुल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें

  1. छाया में रखकर
  2. मंद प्रकाश में रखकर
  3. पंखे के नीचे रखकर (✓)
  4. पॉलीथीन की थैली से ढंकक-

प्रश्न 4. पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए।

उत्तर- सभी पादपों व जंतुओं को भोजन, ऑक्सीकरण के लिए ऑक्सीजन, जल आदि की आवश्यकता होती है। साथ ही शरीर के अपशिष्ट पदार्थों के उत्सर्जन की भी आवश्यकता होती है। उपरोक्त संवहन कार्यों के लिए विशेष ऊतक और अंग कार्य करते हैं। इन ऊतकों व अंगों का कार्य ही पदार्थों का परिवहन करना है।

 प्रश्न 5. क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?

उत्तर- रक्त में पाई जाने वाली पट्टिकाणु शरीर की रक्षक हैं। जब कोई रोगाणु शरीर में प्रवेश करता है तो ये रुधिर कणिकाएँ उन पर हमला बोलकर उन्हें नष्ट कर देती हैं और हमारे शरीर को कोई रोग नहीं होता। अतः इन कणिकाओं का कार्य एक सैनिक के समान है। इनकी उपस्थिति में हम बीमार नहीं हो सकते।

 प्रश्न 6. रंध्र क्या हैं? रंध्रों के दो कार्य बताइए।

उत्तर- रंध्र या स्टोमेटा-पौधों के पत्तों में पाई जाने वाली उन सूक्ष्म संरचनाओं को स्टोमेटा या रंध्र कहते हैं जो गैसों का विसरण (आदान-प्रदान) करते हैं। यह रंध्री तंत्र एक खुला स्थान अथवा रंध्र दो अधिचर्म रक्षक कोशिकाओं और अनेक सहायक कोशिकाओं से घिरा होता है। रंध्रों के बंद होने या खुलने की प्रक्रिया कोशिकाओं के (Guard Cells) द्वारा नियंत्रित होती है।

रंध्रों के कार्य

  1. रंध्र ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करते हैं।
  2. रंध्र वाष्पोत्सर्जन में सहायक होते हैं।

 प्रश्न 7. क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?

उत्तर- पौधों की पत्तियाँ निरंतर वाष्पोत्सर्जन करती रहती हैं जिससे अतिरिक्त पानी को बाहर फेंक दिया जाता है। पानी की इस हानि की आपूर्ति जड़ से जल परिवहन द्वारा होती रहती है। पत्तियों में वाष्पोत्सर्जन से पौधे के अंदर कर्षण (खिंचाव) उत्पन्न होता है जिसके द्वारा जल पौधे के शीर्ष तक पहुँच जाता है और पौधे की पत्तियों में जल व खनिजों की आपूर्ति होती रहती है।

 प्रश्न 8. रक्त के घटकों के नाम बताइए।

उत्तर- रक्त के घटक–

  1.  प्लाज्मा, 
  2.  रक्त कोशिकाएँ (रक्त कणिकाएँ)।

रक्त कणिकाएँ तीन प्रकार की होती हैं

  1. लाल रक्त कणिकाएँ, 
  2. श्वेत रक्त कणिकाएँ, 
  3. पट्टिकाणु

प्रश्न 9. शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर- रक्त शरीर के सभी अंगों को अवशोषित भोजन व ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य करता है। साथ ही रक्त उन अंगों से अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित कर बाहर निकालने का कार्य करता है। रक्त शरीर के सभी अंगों को होने वाली बीमारियों से भी बचाकर रक्षक की भूमिका अदा करता है।

 प्रश्न10. रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?

उत्तर- रक्त की लाल रक्त कोशिकाओं में एक लौह तत्त्व व लाल वर्णक हीमोग्लोबिन पाया जाता है। इसी वर्णकके कारण रक्त लाल रंग का दिखाई देता है।

प्रश्न 11. हृदय के कार्य बताइए।

उत्तर-

हृदय के कार्य -

  1. शरीर के सभी अंगों (भागों) तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का परिवहन करना हृदय का कार्य है।
  2. शरीर के सभी भागों से कार्बन डाइऑक्साइड व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में हृदय सहायक है।

प्रश्न 12. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर-जब शरीर की विभिन्न कोशिकाएँ अपना कार्य करती हैं तो कुछ पदार्थ अपशिष्ट के रूप में निर्मुक्त होते हैं। प्रायः ये पदार्थ विषाक्त होते हैं इसीलिए इन पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना आवश्यक हो जाता है वरना इन पदार्थों से शरीर को कुछ भी हानि होना संभावित होती है।

 प्रश्न 13. मानव उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) का चित्र बनाइए और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।

उत्तर-मानव उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) का नामांकित चित्र

www.way2pathshala.in 


कक्षा 7 विज्ञान ,पाठ 11  जंतुओं और पादप में परिवहन इन हिन्दी PDF 👇👇👇


NCERT Class 7th Science Chapter 11 Transportation in Animals in Hind (कक्षा 7 विज्ञान पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन  इन हिन्दी) पोस्ट उन सभी छात्रों के लिये है जो कक्षा सात में पढ़ रहे है, के लिए www.way2pathshala.in तथा www.exam-std.com के संयुक्त प्रयास से एनसीईआरटी कक्षा 7 विज्ञान  पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन  इन हिन्दी इन हिन्दी (Transportation in Animals in Hindi) हिन्दी में सलूशन दिया गया है| जो  छात्रों को NCERT Solutions For Class 7th Science Chapter 11 Transportation in Animals में कोई दिक्कत न आए और परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सके।अगर आप निम्न प्रश्नो जैसे -कक्षा 7 विज्ञान , पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन इन हिन्दी में,ncert class 7 science solutions, Ncert science class 7,ncert class 7 science book pdf, class 7 science Ncert, Ncert science solutions for class 7 Hindi, कक्षा 7 विज्ञान , पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन इन हिन्दी प्रश्न उत्तर, कक्षा 7 विज्ञान , पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन इन हिन्दी, कक्षा 7 विज्ञान,कक्षा 7 विज्ञान , पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन  इन हिन्दी  के प्रश्न उत्तर, के बारे में विस्त्रत जानकारी चाहते है तो google में search करे- www.way2pathshala.in



सम्पूर्ण NCERT समाधान 

विज्ञान-कक्षा 7

पाठ 1- पादपो में पोषण 

पाठ 2- प्राणियों में पोषण

पाठ 3  रेशों से वस्त्र तक

पाठ 4 ऊष्मा

पाठ 5 अम्ल, क्षारक और लवण

पाठ 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

पाठ 7  मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप

पाठ 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

पाठ 9 मृदा

पाठ 10  जीवो में श्वसन 

पाठ 11 जंतुओं और पादप में परिवहन



Post a Comment

0 Comments