ब्रिटिश राज के अधीन भारत class 8 प्रश्न उत्तर इन हिंदी PDF

 

ब्रिटिश राज के अधीन भारत  class 8 प्रश्न उत्तर इन हिंदी PDF



कक्षा (Class):- 8

विषय (Subject):- इतिहास (History)

पाठ(Chapter) - 6

पाठ का नाम (Chapter Name) :- ब्रिटिश राज के अधीन भारत 

 

1. बहुविकल्पी प्रश्न

इण्डियन काउंसलिंग एक्ट कब पास किया गया -

() 1892 ई० में

() 1861 ई० में

() 1883 ई० में

() 1885 ई० में

पहली रेल बोरीवली से थाणे की बीच चली -

() 1851 ई० में

() 1852 ई० में

() 1853 ई० में

() 1854 ई० में

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(1) सी० वी० रमन ने अपने कार्य और योगदान के आधार पर भौतिकी के क्षेत्र में कौन सा पुरस्कार प्राप्त किया ?

उत्तर- सी० वी० रमन ने अपने कार्य और योगदान के आधार पर भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया

(2) 1853 ई० में कौन सी भाषा भारतीय प्रशासन की सरकारी भाषा बानी ?

उत्तर- 1853 ई० में अंग्रेजी भाषा भारतीय प्रशासन की सरकारी भाषा बानी

(3) किस अधिनियम के द्वारा वायसराय की परिषद् के सदस्यों की संख्या 12- 16 कर दी गई ?

उत्तर- इण्डियन काउंसलिंग एक्ट 1892अधिनियम के द्वारा वायसराय की परिषद् के सदस्यों की संख्या 12- 16 कर दी गई


3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(1) मैकाले भारतियों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा क्यों देना चाहता था ?

उत्तर- मैकाले द्वारा भारतियों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने का मुख्य उद्देश्य था की भारतीय अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त कर उनके समर्थक बन जायेगे। इस प्रकार अंग्रेजी भाषा के रूप में उन्हें सम्पर्क भाषा प्राप्त हुई, जिसके परिणाम स्वरुप वे अंग्रेजी साहित्य के संपर्क में आये।

लार्ड मैकाले ने जब अंग्रेजी साहित्य की शिक्षा और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की निति बनायीं थी तब उसका मुख्य उद्देश्य यह था कि अंग्रेजी शिक्षा से ऐसे व्यक्ति तैयार होंगे जो आत्मा और आस्था से ब्रिटिशवादी होगें। तरह मैकाले का अनुमान बहुत हद तक सही भी था।   


(2)महारानी विक्टोरिया ने घोषणा पत्र में भारतियों के लिए कौन से आश्वासन दिए गए ?

उत्तर- महारानी विक्टोरिया ने घोषणा पत्र में भारतियों के लिए निम्न आश्वासन दिए गए

क्षेत्रों के सीमा विस्तार की नीति समाप्त कर दी गई।

अँग्रेजों की हत्या के दोषियों को छोड़ कर शेष सभी को क्षमा कर दिया गया।

विद्रोह में भाग लेने वाले तालुके दारों को राजभक्ति प्रदर्शित करने पर उन्हें उनकी जागीर वापिस कर दी गयी।

बिना भेद-भाव तथा योग्यता के आधार पर सरकारी सेवा में भर्ती करने का वचन दिया गया।

 

दीर्घ उत्तरी प्रश्न

प्रश्न- ब्रिटिश संसद द्वारा भारत में किये गए चार प्रशासनिक सुधारों के बारे में लिखे।

उत्तर- ब्रिटिश संसद द्वारा भारत में किये गए चार प्रशासनिक सुधार निम्न है।

ब्रिटिश संसद द्वारा 1861 ई० का इंडिया कौंसिल एक्ट पास किया गया, जिसके तहत इंग्लैंड में भारत के लिए मंत्री और भारत में वायसराय की नियुक्त हुयी।

1892 में इंडिया कौंसिल एक्ट पास हुआ जिसमे वायसराय परिषद् के सदस्यों की संख्या 16 कर दी गयी।  घोषणा पत्र के तहत 1861 का इंडियन सिविल सर्विस एक्ट भी पास हुआ जिसके अंतर्गत महत्वपूर्ण पदों पर आई० ए० एस० अधिकारी नियुक्त होते थे।  इनका चयन लन्दन में खुली प्रतियोगिता के द्वारा होता था।

1883-85 ई० में स्थानीय स्वाशन अधिनियम पारित किया गया।

1893 ई० में सेना और पुलिस को भी पुनर्गठित किया गया।  भारतीय सेना में सूबेदार और पुलिस संगठन में दरोगा के पद भारतियों के लिए रखे गए।  


Post a Comment

0 Comments