संज्ञा तथा संज्ञा के भेद
संज्ञा
“किसी व्यक्ति,स्थान, वस्तु अथवा समूह के नाम को संज्ञा कहते है”
जैसे-अमन,दिल्ली,मेज़,कुर्सी आदि
संज्ञा के भेद
संज्ञा के तीन भेद होते है|- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जाति वाचक संज्ञा
- भाव वाचक संज्ञा
जिस शब्द से किसी एक वस्तु अथवा व्यक्ति का बोध होता है उसे व्यक्ति वाचक संज्ञा कहते है |
जैसे-सिपाही, यमुना, अमेरिका, ईद, दीपावली आदि
व्यक्तिवाचक संज्ञा के रूप
व्यक्तिवाचक संज्ञा निम्न लिखित रूपों में पायी जाती है |
- नदियों के नाम- गंगा,यमुना,ब्रह्मपुत्र,बोल्गा, कृष्णा,कावेरी आदि
- पर्वतो के नाम -हिमालय, अलकनन्दा,विंध्याचल आदि
- समुन्द्रो के नाम-हिन्द महासागर,कला सागर, प्रशांत महासागर, भूमध्य महासागर आदि
- देशो के नाम -भारत,जापान,अमेरिका,रूस,पकिस्तान, चीन आदि
- दिशाओं के नाम -पूर्व,पश्चिम,उत्तर,दक्षिण
- व्यक्तियों के नाम -अब्दुल,मोहन, श्याम, करीम आदि
- राष्ट्रीय जातियों के नाम -भारतीय, रुसी,जापानीज आदि
- नगरों तथा सड़को के नाम- लखनऊ,दिल्ली, वाराणसी, चौक, दीनदयाल मार्ग आदि
- ऐतिहासिक घटनाओं के नाम -हल्दी घाटी की लड़ाई,पनिपट की लड़ाई, डांडी यात्रा आदि
- दिनों,महिनो के नाम- सोमवार, शुक्रवार, जुलाई, नवम्बर आदि
- त्योहारों के
नाम- होली,दीपावली
,ईद,रक्षा बंधन,मुहर्रम, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्र दिवस आदि
जाति वाचक संज्ञा
जिस संज्ञा से किसी भी जाति के पदार्थो व समूहों का बोध होता है उसे जाति वाचक संज्ञा कहते है |
- जाति वाचक संज्ञा के निम्न लिखित रूप होते है |
- वस्तुओं नाम- कुर्शी,मेज,घर, किताब, पंखा आदि
- पशु पक्षिओं के नाम -गाय,घोड़ा, शेर, जिराफ, मोर,तोता, कौआ आदि
- सम्बन्धियों के नाम -मामा, फूफा, भाई,बहन आदि
- व्यवसाओं के नाम -हलवाई,माली, चोर आदि
- पदों और कार्यों के नाम -अध्यापक,मंत्री,प्रोफेसर, डॉक्टर,वकील आदि
- प्राकर्तिक तत्वों के नाम -बिजली,सुनामी,तूफान, भूकम्प,वर्षा आदि
![]() |
संज्ञा किसे कहते है इन हिंदी |
भाववाचक संज्ञा
जिस संज्ञा से किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण,अवस्था,दशा य व्यापार का बोध होता है उसे भाव वाचक संज्ञा कहते है |
जैसे-सुंदरता,लम्बाई,बचपन, डकैती,मानवता, बुढ़ापा, इन्सानियत, बड़प्पन, सुन्दरता, थकावट, लिखाई, खेल,झगड़ा,स्वामित्व, लड़कपन,मूर्खता आदि
भाव वाचक संज्ञा के रूप
- गुण के अर्थ में-बुद्धिमत्ता, सुन्दरता
- अवस्था के अर्थ में-बचपन,जवानी,बुढ़ापा आदि
- दशा के अर्थ में-चढ़ाई,ढलान आदि
- भाव के अर्थ में-मित्रता, शत्रुता आदि
महत्त्पूर्ण प्रश्न/उत्तर
प्रश्न1
संज्ञा
किसे
कहते
है
?
उत्तर -किन विकारी शब्दों से किसी व्यक्ति,स्थान,वस्तु,समूह का बोध होता है उन्हें संज्ञा कहते है |
जैसे- मोहन, बिजनौर,पहाड़,सैनिक आदि
प्रश्न2 स्त्रीत्व किस प्रकार की संज्ञा है ?
- व्यक्ति वाचक संज्ञा
- जाति वाचक संज्ञा
- भाव वाचक संज्ञा
- इनमे से कोई नहीं
प्रश्न3 व्यक्ति वाचक संज्ञा का उदाहरण है
- घोड़ा
- हिमालय
- अध्यापक
- मानवता
प्रश्न
4 लड़कपन
में
कोइन
सी
संज्ञा
है
- व्यक्ति वाचक संज्ञा
- जाति वाचक संज्ञा
- भाव वाचक संज्ञा
- द्रव्य वाचक संज्ञा
प्रश्न5
किस संज्ञा
का
प्रायः
बहु
वचन
नहीं
होता
है
?
- व्यक्ति वाचक संज्ञा
- जाति वाचक संज्ञा
- भाव वाचक संज्ञा
- इनमे से कोई नहीं
प्रश्न6 निम्न की संज्ञा लिखिए
- भारतीय-व्यक्ति वाचक संज्ञा
- वाराणसी -व्यक्ति वाचक संज्ञा
- मकान- जाति वाचक संज्ञा
- बचपन -भाव वाचक संज्ञा
- सिपाही विद्रोह-व्यक्ति वाचक संज्ञा
- उत्तर दिशा -व्यक्ति वाचक संज्ञा
- उन्नति -भाव वाचक संज्ञा
- हलवाई- जाति वाचक संज्ञा
- गंगा -व्यक्ति वाचक संज्ञा
- मित्रता -भाव वाचक संज्ञा
- तूफान -जाति वाचक संज्ञा
- रामचरित मानस-व्यक्ति वाचक संज्ञा
- बुद्धिमत्ता-भाव वाचक संज्ञा
- ऋग्वेद-व्यक्ति वाचक संज्ञा
- चढ़ाई -भाव वाचक संज्ञा
- पहाड़ -जाति वाचक संज्ञा
- स्वतंत्रता दिवस -व्यक्ति वाचक संज्ञा
- शत्रुता -भाव वाचक संज्ञा
- करीम -व्यक्ति वाचक संज्ञा
- नदी- जाति वाचक संज्ञा
1 Comments
Kindly share this post to others
ReplyDelete