संख्या पद्धति
प्रश्न1- अंक किसे कहते है?
उत्तर-किसी भी संख्या को व्यक्त करने के लिये 0,1,2,3,4,5,6,7,8,तथा 9 का प्रयोग किया जाता है इन्हे अंक कहते है इन्ही अंको की सहायता से संख्या बनाई जाती है|
प्रश्न2 संख्या किसे कहते है इसके कितने प्रकार होते है?
उत्तर संख्या-एक या एक से अधिक अंको को निलने से बने समूह को संख्या कहते है| इनको लिखने के लिए क्रमशः दाई और से बाई की और इकाई,दहाई,सैकड़ा,हजार के स्थानों पर लिखा जाता है| लिखी हुयी संख्या में अंको के दो मान होते है|
1 वास्तविक मान
2 स्थानीय मान
1 वास्तविक मान/जातीय मान
किसी संख्या में अंक का वह मान जो कभी नहीं बदलता भले वह अंक संख्या में किसी भी स्थान पर ही क्यों न हो वह मान उस अंक का वास्तविक मान अथवा जातीय मान कहलाता है| जैसे 64598 में-
9 का वास्तविक मान 9 है
5 का वास्तविक मान 5है
4 का वास्तविक मान 4 है
2 स्थानीय मान
किसी भी संख्या में अंक का स्थानीय मान वह मान होता है जो अंक की विशेष स्थित के कारण बदलता रहता है स्थानीय मान कहलाता है| जैसे 98397-
दस हजार हजार सैकङा दहाई इकाई
9 8 3 8 9
स्थानीय मान
इकाई मे 9 का स्थानीय मान 9x1=9
दहाई मे 8 का स्थानीय मान 8x10=80
सैकङा मे 3 का स्थानीय मान 3x100=300
हजार मे 8 का स्थानीय मान 8x1000=8000
दस हजार मे 9 का स्थानीय मान 9x10000=90000
संख्या के प्रकार
संख्याओं को निम्न भागो में विभाजित किया गया है|
1 प्राक्रतिक संख्याअथवा धन पूर्णाक संख्या
वह संख्याये जिनसे हम वस्तुओ की गिनती करते है प्राकर्तिक संख्या कहलाती है| जैसे-1,2,3,4,5,6,7,,......
2 पूर्ण संख्याएं
प्राकर्तिक संख्याओं में शून्य को भी शामिल कर देने पर प्राप्त संख्याये पूर्ण संख्याएं कहलाती है| जैसे-0,1,2,3,4,5,6,78,.......
3 पूर्णांक संख्याएँ
ऋणात्मक संख्याओं को धनात्मक संख्याओं के साथ शामिल करने पर प्राप्त संख्याएँ पूर्णांक संख्याएँ कहलाती है |जैसे -6,-5,-4,-3,-2,-1,0.1,2,3,4,5,6,....
संख्या पद्धति क्या है |
4 सम संख्याएँ
वे सभी संख्याएँ जो 2 से पूरी पूरी विभजित हो जाये अर्थात उनका शेषफल शून्य आये सम संख्याये कहलाती है |जैसे-2,4,6,8,10,
5 विषम संख्याएँ
वे सभी संख्याये जो 2 से पूरी तरह विभाजित न होती हो अर्थात उनका शेषफल शून्य न आता हो विषम संख्याये कहलाती है| जैसे-1,3,5,7,9,.....
6 भाज्य संख्याएँ
वे सभी संख्याएँ जो 1 से या फिर स्वयं के अतिरिक्त कम से कम किसी एक और संख्या से विभाजित हो जाये भाज्य संख्या कहलाती है| जैसे-4,6,9,10,25,
वे सभी संख्याये जो १ से या फिर स्वयं के अतिरिक्त किसी भी दूसरे अंक से विभाजित न हो अभाज्य संख्याएँ कहलाती है|जैसे-2,3,5,7,11,13,.....
नोट- सबसे छोटी अभाज्य संख्या २ है
8 परिमेय संख्या
वे सभी संख्या जिन्हे भिन्न p /q के रूप में लिखा जा सके परिमेय संख्या कहलाती है जैसे-3/4,7/9, 3/7
9 अपरिमेय संख्या
वे सभी संख्याये जिन्हे p /q अर्थात भिन्न के रूप में नहीं लिख जा सकता है अपरिमेय संख्या कहलाती हैं |
महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
प्रश्न1- सबसे छोटी अभाज्य संख्या क्या है?
उत्तर -2
प्रश्न2- संख्या 23765 में 7का वास्तविक क्या होगा?
उत्तर- 7
प्रश्न3- संख्या 23765 में 7 का स्थानीय मान क्या होगा?
उत्तर- 700
प्रश्न4- प्राकृतिक संख्याये कौन-कौन सी है?
उत्तर -1,2,3,4,5,6,7,.......
प्रश्न5-पूर्ण संख्याये कौन-कौन सी है?
उत्तर- 0,1,2,3,4,5,6,7,8,9,.......
प्रश्न6-सबसे छोटी सैम संख्या कौन सी है?
उत्तर-2
प्रश्न7-वे सभी संख्याएँ जो 2 से पूर्णता विभाजित नहीं होती है क्या कहलाती है?
उत्तर-विषम संख्याएँ
प्रश्न8-वे संख्याएँ जो एक व स्वयं के अतिरिक्त किसी एक संख्या से विभाजित हो जाती हैं कौन सी संख्या कहलाती हैं?
उत्तर-भाज्य संख्याएँ
प्रश्न9-परिमेय संख्या किसे कहते है?
उत्तर-वे सभी संख्याये जिन्हे भिन्न के रूप में लिख जा सके परिमेय संख्या कहलाती है|
प्रश्न10- दो अंको की बड़ी से बड़ी अभाज्य संख्या कौन सी है?
उत्तर-97
0 Comments